दल्ली राजहरासोमवार 04 मई 2026भोजराम साहू 9893 765541 विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष आलोक कुमार ने प्रदेश को नक्सलवाद से मुक्ति एवं राज्य में धर्म स्वतंत्र अधिनियम 2026 पारित करने के लिए मुख्यमंत्री को साधुवाद दिया। साथ ही उन्होंने वक्फ बोर्ड के संशोधनों को पूरे प्रदेश में कठोरता से लागू कर जनजातीय अधिसूचित क्षेत्र में वक्फ को समाप्त करने पर भी जोर दिया।उनके साथ विहिप के भोपाल क्षेत्र संगठन मंत्री जितेंद्र पवार, प्रांत उपाध्यक्ष शीशपाल, प्रांत मंत्री पूर्णेंद्र सिन्हा, प्रांत सह मंत्री नंदू राम साहू भी उपस्थिति थे।विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार दो दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ आए थे। जहां उन्होंने दुर्ग के होटल रोमन पार्क में प्रबुद्ध जन गोष्ठी कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होकर आमजन को संबोधित किया। उक्त जानकारी विहिप के बालोद जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता ने दी है । Spread the lovePost navigationमंजू संजय बैंस ने ठंडा पानी और लस्सी पिलाकर बढ़ाया जनगणना 2027 के प्रगणकों का हौसला । । मां कर्मा जयंती एवं सामूहिक नि:शुल्क आदर्श विवाह की समीक्षा बैठक सम्पन्न।