दल्ली राजहरा
मंगलवार 05 मई 2026
भोजराम साहू 9893 765541
स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नया बाजार राजहरा द्वारा यह सूचित किया जाता है कि कक्षा प्रथम में प्रवेश हेतु चयनित विद्यार्थियों के नामों की लॉटरी प्रक्रिया दिनांक 06/05/2026 दिन (बुधवार) को दोपहर 2:00 बजे विद्यालय परिसर में आयोजित की जाएगी। जिन कक्षाओं में रिक्त सीट के विरुद्ध अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं उन कक्षाओं में प्रवेश लॉटरी के द्वारा किया जाएगा।

इस प्रवेश प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने हेतु माननीय कलेक्टर जिला बालोद द्वारा समिति का गठन किया गया है जिसमें विकासखंड शिक्षा अधिकारी अध्यक्ष विद्यालय के प्राचार्य सदस्य सचिव एवं विकासखंड स्त्रोत समन्वयक सदस्य के रूप में नियुक्त किए गए हैं, लॉटरी सार्वजनिक रूप से निकाली जाएगी। जिसमें आवेदित बच्चों के अभिभावकों (पालकों) से अनुरोध है कि वे निर्धारित तिथि 06/05/2026 दिन (बुधवार) को एवं समय दोपहर 2:00 बजे उपस्थित होकर प्रक्रिया का अवलोकन करें।

विद्यालय प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं। अभिभावकों से समय का विशेष ध्यान रखने का आग्रह किया गया है।

 

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

error: Content is protected !!