दल्ली राजहराशनिवार 09 मई 2026भोजराम साहू 9893 765541दल्लीराजहरा व्यवहार न्यायालय खंडपीठ क्रमांक 8 में 09 मई 2026 को आयोजित नेशनल लोक अदालत में लंबे समय से लंबित विभिन्न प्रकरणों का आपसी सहमति एवं राजीनामे के आधार पर त्वरित निराकरण किया गया। लोक अदालत के माध्यम से पक्षकारों को शीघ्र एवं सुलभ न्याय मिलने से लोगों ने संतोष व्यक्त किया।लोक अदालत में मोटर यान अधिनियम के 994 प्रकरणों का निराकरण करते हुए कुल 1 लाख 19 हजार 500 रुपए की राशि प्राप्त हुई। वहीं 4 आपराधिक प्रकरण एवं 1 घरेलू हिंसा प्रकरण का भी निराकरण किया गया। धारा 138 परक्राम्य लिखत अधिनियम के 9 प्रकरणों में परिवादी एवं आरोपी के मध्य राजीनामा हुआ, जिसमें कुल 15 लाख 45 हजार 236 रुपए की राशि पर समझौता संपन्न हुआ।इसी प्रकार बैंक, जल, बिजली एवं बीएसएनएल/दूरसंचार विभाग से संबंधित कुल 12 प्रकरणों का निराकरण करते हुए 7 लाख 85 हजार 462 रुपए की राशि का सेटलमेंट किया गया। लोक अदालत के माध्यम से वर्षों से लंबित मामलों के निराकरण से पक्षकारों को राहत मिली। साथ ही पति-पत्नी के पारिवारिक विवादों में भी समझौता कराकर आपसी सौहार्द स्थापित किया गया।कार्यक्रम में पीठासीन अधिकारी श्रीमती श्रद्धा सिंह श्रीवास्तव, सदस्यगण श्री पवन गोयल एवं कु. रेशमा बानो उपस्थित रहे। वहीं कर्मचारीगण श्री मनीष दर्रो, संजय चंद्राकर, राजपाल साहू, भूपेंद्र कुरेटी, विजय तुरकाने, श्री गणेशंकर देशमुख, श्रीमती कमलेश्वरी गावरे एवं पंकज राणा सहित न्यायालयीन कर्मचारी उपस्थित रहे।Spread the lovePost navigationकमलजीत सिंह मान ने मुख्य महाप्रबंधक को 4 सूत्रीय मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन । संडे मेगा स्टोरी में आज 10 मई 2026 को मदर डे पर पढ़िए भारत मां के सच्चे सपूत “राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ” की कहानी ।