दल्ली राजहरा रविवार 10 मई 2026 भोजराम साहू 9893 765541 “गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर जयंती” 09 मई 2026 को दल्ली राजहरा बंग समाज द्वारा बांग्ला पंचिसे बैशाख के अवसर पर विश्वकवि रवींद्रनाथ टैगोर की 165वीं जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। कविगुरु के छायाचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।कार्यक्रम में बंग समाज के वरिष्ठ सदस्य गगन पंड्या, सचिव कनक बनर्जी, पूर्व सचिव गौतम बेरा, महिला समाज की अध्यक्ष पुरोबी वर्मा, उपाध्यक्ष रिना पंड्या और कालीबाड़ी सचिव मदन माइती अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सभी ने कविगुरु के चित्र पर पुष्प अर्पित कर धूप-दीप जलाकर उन्हें स्मरण किया।इस अवसर पर समाज की महिलाओं ने रवींद्र संगीत की प्रस्तुति दी, जिससे पूरा माहौल गुरुदेव के गीतों से गूंज उठा और उपस्थित लोगों का मन प्रफुल्लित हो गया। कार्यक्रम में मुनमुन सिन्हा, मिठू कार्फा, लेखा हंसपाल, राजोशी चक्रवर्ती और रुना दास ने गुरुजी का प्रसिद्ध गीत “एकला चलो रे” प्रस्तुत किया। एकल गायन में देबोल्लिना भट्टाचार्य और मिठू कर ने अपनी प्रस्तुति दी, वहीं कविता पाठ गगन पंड्या, मिठू कार्फा और दीपक मंडल ने किया। कार्यक्रम के सांस्कृतिक संयोजन की जिम्मेदारी अशोक आईच ने संभाली, जबकि संचालन मुनमुन सिन्हा ने किया। अंत में गौतम बेरा ने सभी अतिथियों और उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।ज़कार्यक्रम को सफल बनाने में गौतम बोस, एस सी सरकार, गौतम माइती, जयंतो चक्रवर्ती, निलाद्री आचार्य, सजल राय, काजल सिंघा, टूपा आईच, जयंती बोस, कीया आचार्य और सेन जी का विशेष सहयोग रहा।बंग समाज के सदस्यों ने कहा कि गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर का साहित्य, संगीत और विचार आज भी समाज को एकता और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।Spread the lovePost navigationसंडे मेगा स्टोरी में आज 10 मई 2026 को मदर डे पर पढ़िए भारत मां के सच्चे सपूत “राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ” की कहानी ।