दल्ली राजहरामंगल वार 12 मई 2026भोज राम साहू 9893765541रेड क्रॉस सोसाइटी जिला बालोद के द्वारा बालाजी रिसाट बालोद में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जहां समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डीबी ग्रुप को ” कर्मवीर” सम्मान से सम्मानित कर स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रेड क्रॉस सोसाइटी के राज्य चेयरमैन तोमन साहू थे । कार्य क्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ. प्रदीप जैन ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष कमलेश सोनी सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे । दल्ली ब्लड ग्रुप( डी बी ग्रुप ) की उपलब्धिडीबी ग्रुप द्वारा विगत 11 वर्षों में 7000 से अधिक यूनिट रक्तदान कर समाज सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया गया है। समूह द्वारा समय-समय पर रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जागरूकता अभियान एवं आपदा राहत कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाई जाती रही है। मुख्य अतिथि तोमन साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि “डीबी ग्रुप का कार्य युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है। 7000 यूनिट रक्तदान का अर्थ है हजारों जिंदगियों को बचाना।” जिला अध्यक्ष डॉ. प्रदीप जैन ने डीबी ग्रुप के समस्त सदस्यों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी तरह समाज सेवा करते रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में डीबी ग्रुप के प्रतिनिधियों को अतिथियों द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्य, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।Spread the lovePost navigationस्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय धनोरा, दुर्ग(छ.ग.) में “आदर्श ग्राम पर व्याख्यान” का आयोजन । संजय बैंस की पहल पर किसान को मिली 38 हजार की लंबित राशि ।