दल्ली राजहरागुरुवार 14 मई 2026भोजराम साहू 9893 765541वार्ड पार्षद ने विकास कार्य की स्वीकृति करने पर अरुण साव को दिया धन्यवाद । नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने बालोद जिले के डौंडीलोहारा नगर पंचायत में मूर्ति स्थापना एवं सौंदर्यीकरण के लिए कुल 20 लाख रुपए मंजूर किए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने संचालनालय से इनकी मंजूरी के आदेश जारी कर दिए हैं।नगरीय प्रशासन एवं विकास विकास ने बालोद जिले के डौंडीलोहारा नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक-11 में रानी दुर्गावती की मूर्ति की स्थापना एव सौंदर्यीकरण का काम होगा प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व विभागीय मंत्री अरुण साव ने कार्य में गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए समय-सीमा में काम पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।वार्ड 11 में रानी दुर्गावती की मूर्ति स्थापना के लिए राशि स्वीकृत करने पर वार्ड पार्षद श्रीमती शिवानी रजत भंसाली ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व उपमुख्यमंत्री व नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ,सांसद भोजराज नाग के प्रति आभार जताया व धन्यवाद ज्ञापित किया हैं। वार्ड पार्षद शिवानी रजत भंसाली ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा लगातार जनता की मांग को पूरा किया जा रहा है। और नगर पंचायत डौंडीलोहारा को विकास के नए कार्य की स्वीकृति मिल रहा है। मेरे द्वारा इससे पूर्व वार्डवासियों के साथ 11 में नवीन आंगनबाड़ी भवन की मांग उपमुख्यमंत्री व प्रभारी मंत्री विजय शर्मा से मिलकर कार्य स्वीकृति के लिए निवेदन किया गया था जिसकी भी स्वीकृति प्राप्त हुआ है। नगर में व वार्ड 11 में जल्द ही निविदा प्रक्रिया के बाद दोनों कार्य प्रारंभ किए जाएंगे।Spread the lovePost navigationलंबी बैठक के बाद सुलझा गतिरोध, अनुविभागीय अधिकारी और जनप्रतिनिधियों की मध्यस्थता से हुआ अंतिम संस्कार । शाला गांधी विद्या मंदिर उच्च. माध्य. विद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़ाया शाला व नगर का मान, 5 वीं और 8 वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन ।