दल्ली राजहरागुरुवार 14 मई 2026भोजराम साहू 9893 765541प्रायमरी के अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम के परीक्षा परिणाम घोषित किए जा चुके हैं जिसमें लौह अयस्क नगरी दल्ली राजहरा के गांधी विद्या मंदिर उच्च. माध्य. विद्यालय के विद्यार्थियों ने बहुत ही उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। जिसमें (E. Med.) कक्षा के.जी 1 के छात्र मोहम्मद अमन ने 100% प्राप्त कर प्रथम , पूर्वज कुमार ने 99% अंक प्राप्त कर विद्यालय में द्वितीय स्थान प्राप्त किया, कक्षा 1st की छात्रा कु. खुशी साहू ने 96% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, एवं कु. नित्या मरकाम ने 94% अंको के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त कर शाला एवं परिवार का नाम रोशन किया इस प्रकार शाला का परीक्षा परिणाम100% रहा। इस अवसर पर शाला की प्राचार्या श्रीमती मंजू गुप्ता एवं शाला संचालन समिति के अध्यक्ष श्री युवराज साहू जी ने उत्तीर्ण छात्रों को बधाई संदेश दिया तथा ऐसे ही कड़ी मेहनत और लगन से प्रयास कर सफलता प्राप्त करने को प्रेरित किया । प्राचार्या जी ने आगे बताया शाला के शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन एवं अथक प्रयासों का नतीजा रहा कि हमारे विद्यार्थियों ने प्रायमरी परीक्षा अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम में इतना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया । विद्यार्थियों के सफलता के लिए प्राचार्या जी ने कक्षा शिक्षक एवं सभी समस्त शाला परिवार को विशेष धन्यवाद प्रेषित किया जिन्होंने विद्यार्थियों व शाला के उत्कृष्ट प्रदर्शन में अपना अमूल्य एवं सराहनीय योगदान दिया है । जिसमे शाला की शिक्षिका, प्रीति साहू, कुलेश्वरी साहू, दिलेश्वरी साहू, दिव्या तिवारी, विनीता दास, रश्मि भारद्वाज, का सहयोग रहा |Spread the lovePost navigationरानी दुर्गावती मूर्ति स्थापना एवं सौंदर्यीकरण के लिए 20 लाख स्वीकृत, वार्ड 11 में बनेगा रानी दुर्गावती की प्रतिमा । कुसुमकसा में 50 साल पुरानी मांग पूरी, 25 लाख से बनेगा नया खाद गोदाम ।