दल्ली राजहरागुरुवार 14 मई 2026भोजराम साहू 9893 765541 आदिम जाति सेवा सहकारी समिति कुसुमकसा के किसानों की आधी सदी पुरानी मांग अब पूरी होने जा रही है। भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिन्हा उर्फ गांधी के प्रयासों से यहां 25 लाख रुपये की लागत से नया खाद गोदाम बनने का रास्ता साफ हो गया है। ( भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख)समिति से जुड़े आसपास के 12 गांवों के 2170 किसान अपनी कृषि जरूरतों के लिए पूरी तरह कुसुमकसा समिति पर निर्भर हैं। यहीं से वे खाद, बीज लेते हैं और कृषि संबंधी अन्य कार्य भी कराते हैं। लेकिन पुराना खाद गोदाम जर्जर हो चुका था, जिससे खाद रखने में लगातार दिक्कत आ रही थी। कई बार बारिश और नमी से खाद खराब होने का खतरा भी बना रहता था।कुसुमकसा मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिन्हा (गांधी)समिति प्रबंधक ने इस समस्या को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिन्हा से संपर्क किया और समाधान की गुहार लगाई। योगेंद्र सिन्हा ने तुरंत जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख से बात कर गोदाम निर्माण के लिए प्रस्ताव रखा। किसानों की परेशानी को समझते हुए जिला अध्यक्ष ने इसे गंभीरता से लिया और 25 लाख रुपये की राशि स्वीकृत करवा दी।खबर मिलते ही क्षेत्र के किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई। किसानों का कहना है कि यह काम हम कभी नहीं भूल पाएंगे। योगेंद्र सिन्हा हमेशा हमारी समस्याओं को अपनी समस्या समझकर आगे आते हैं। उनके पास जाकर बात रखने में कोई झिझक नहीं होती और समाधान भी तुरंत होता है।किसानों ने इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष गांधी, मंडल पदाधिकारियों और जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख के प्रति आभार व्यक्त किया।Spread the lovePost navigationशाला गांधी विद्या मंदिर उच्च. माध्य. विद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़ाया शाला व नगर का मान, 5 वीं और 8 वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन ।