दल्ली राजहरा
शनिवार 16 मई 2026
भोजराम साहू 9893 765541
     शनि जयंती पर पीपल की भी पूजा

 लौह अयस्क नगरी दल्ली राजहरा में आज ज्येष्ठ मास की कृष्ण पक्ष अमावस्या तिथि पर सुहागिन महिलाओं ने पति की दीर्घायु और अखंड सौभाग्य की कामना के साथ वट सावित्री का व्रत रखा और वट वृक्ष की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। आज शनि जयंती होने के कारण महिलाओं ने पास स्थित पीपल वृक्ष की भी श्रद्धापूर्वक पूजा की।

बीएसपी सेंट्रल टाउनशिप के स्ट्रीट नंबर 10, वार्ड 22 स्थित कला मंच के पास लगे वट वृक्ष के नीचे सुबह से ही सुहागिन महिलाओं का जमावड़ा लगा रहा। महिलाओं ने मौसमी फल, फूल, मिष्ठान, सुहाग और श्रृंगार सामग्री अर्पित कर सती सावित्री और सत्यवान की पौराणिक कथा सुनी। इसके बाद वट वृक्ष में कच्चा धागा लपेटते हुए 12 फेरे लगाए और पुनः 108 परिक्रमा कर पति की लंबी आयु की प्रार्थना की।
ज्येष्ठ अमावस्या को शनि जयंती होने से श्रद्धालुओं ने पास स्थित पीपल वृक्ष की भी पूर्ण विधि-विधान से पूजा कर सात फेरे लगाए। इस दौरान सभी ने परिवार में सुख, समृद्धि, शांति और उत्तम स्वास्थ्य की मंगल कामना की। पूजा के बाद उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

पूजा में शामिल हुईं श्रीमती ममता शर्मा ने बताया कि ज्येष्ठ मास की अमावस्या पर सनातनी सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य के लिए वट सावित्री व्रत रखती हैं। इस अवसर पर ममता शर्मा के साथ सीमा राजोरिया, शशि सिंह राजपूत, मीनी राजपूत, लता कुलदीप, गुड़िया गुप्ता, लीना देवांगन, प्रमिला नायक, शांति साहू, प्रियंका नायक, सुनोतीन, निशा, मुस्कान सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और परिवारजन उपस्थित रहे।
पूरे आयोजन में भक्ति, आस्था और परंपरा का संगम देखने को मिला, जिसने वातावरण को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!