दल्ली राजहरा
शनिवार 16 मई 2026
भोजराम साहू 9893 765541
  देवरी पुलिस को मिली बड़ी सफलता 
👉 सनकी बडे मंझले भाई ने की अपनी छोटी बहन की निर्मम हत्या ।
👉 बडे पिता जी के घर से वापस अपने घर आने पर नाराज था घर के धारदार नोकदार कैंची से किया गले में वार ।
👉 पुलिस ने किया तत्काल गिरफ्तार भेजा न्यायिक रिमाण्ड पर ।
            ➡️💥समाचार 💥⬅️

 

श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग श्री अभिषेक शांडिल्य के दिशानिर्देश व श्री मान पुलिस अधीक्षक जिला बालोद श्री योगेश पटेल के मार्गदर्शन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनीका ठाकुर व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री बोनीफास एक्का के पर्यवेक्षण में उप निरीक्षक मनीष शेन्डे थाना प्रभारी देवरी के नेतृत्व में आरोपी को तुरन्त पकड कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया ।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि कुं. तनीशा सोनकर पिता स्व. कोमल सोनकर उम्र 18 साल निवासी ग्राम परसुली जो अपने बडे पिताजी के घर रहकर कक्षा 12वीं की पढ़ाई कर रही थी कुछ दिन पहले ही वह अपनी मां के घर रहने आई थी । जिससे उसका मंझला भाई कुबेर उर्फ पुकेश सोनकर उससे वाद विवाद झगड़ा करता था कि क्यों बडे पापा के यहां से वापस आ गई हैं । उसे घर में मत रह कहकर लड़ाई झगड़ा कर रहा था।

दिनांक 15.05.2026 के कुं. तनीशा सोनकर सुबह थाना देवरी अपनी मां लेमिन बाई सोनकर के साथ कुबेर उर्फ पुकेश का शिकायत करने आई थी कि उसका मंझला भाई उसे मारपीट कर वाद विवाद झगड़ा करता हैं कि शिकायत पर आरोपी पुकेश उर्फ कुबेर पर कार्यवाही के उद्देश्य से उसके घर पुलिस के जाने पर आपसी भाई बहन का पारिवारिक झगड़ा होने से कु. तनीशा द्वारा लिखित आवेदन दिया गया कि कुबेर उर्फ पुकेश के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं चाहती हैं।

आरोपी पंकज सोनकर 
दोपहर करीब 03/30 बजे कु. तनीशा सोनकर अपने बड़े भाई पंकज के साथ कमरे में अलग अलग खाट पर सोये थे । उसकी मां लेमिन बाई बर्तन मांज रही थी उसी समय कुबेर उर्फ पुकेश सोनकर द्वारा हत्या करने के इरादे से धारदार कैंची से कुं. तनीशां सोनकर के गले के पास वार कर दिया जिससे गंभीर चोट लगकर अत्यधिक खून निकल रहा था । जिसे तुरन्त तनीशा की मां लेमिन बाई ने देखा और पुलिस थाना देवरी को सूचना दी । तत्काल थाना देवरी स्टाफ वहां पहुंचकर कु. तनीशा को उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थय केन्द्र देवरी ले गये । जहां बेहतर ईलाज हेतु पीड़िता कु. तनीशा सोनकर को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी अस्पताली पेण्ड्री राजनांदगांव रिफर कर दिया गया।

घटना के संबंध में कु. तनीशा की मां प्रार्थीया लेमिन बाई सोनकर ने थाना देवरी आकर आरोपी कुबेर उर्फ पुकेश सोनकर के खिलाफ अपराध क्रमांक 73/2026 धारा 109 बीएनस पंजीबध्द करायी। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति अस्पताल में दिनांक 15/05/2026 को ही ईलाज दौरान डॉक्टर साहब द्वारा संध्या 06:11 को कुं. तनीशा सोनकर को मृत घोषित कर दिया गया । जिससे अपराध में धारा 103(1) बीएनएस जोडी गई। आरोपी को गिरफ्तार कर पुछताछ करने पर बड़े पापा के यहां से वापस आने की वजह से घटना घटित करना बताया हैं । जिसे आरोपी को माननीय न्यायालय पेश कर ज्यूडिशियत रिमाण्ड पर भेजा गया है।

सम्पूर्ण कार्यवाही में उप निरीक्षक मनीष शेन्डे, सउनि रामप्रसाद गजबिहे, आर. दिलीप बर्मन, नितिन देवांगन, संतोष खुटेल, सरेश प्रीतम की सराहनीय भूमिका रही ।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!