दल्ली राजहरा
शनिवार 16 मई 2026
भोजराम साहू 9893 765541
छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता टी. एस. सिंह देव उर्फ बाबा साहब 17 मई 2026 को दल्ली राजहरा पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर नगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

युवा कांग्रेस बालोद के नेता आदित्य रामटेके ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बाबा साहब का यह दौरा समस्त कांग्रेस परिवार के लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण है। उनके व्यक्तित्व और जनसेवा के अनुभव से युवाओं और कार्यकर्ताओं को हमेशा मार्गदर्शन मिलता रहा है।

आदित्य रामटेके ने कहा कि बाबा साहब का दल्ली राजहरा आगमन संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती देने का अवसर है। उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी लगातार जनहित के मुद्दों को प्रभावी तरीके से उठा रही है।
उन्होंने समस्त कांग्रेसजनों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। आदित्य ने कहा कि लौह नगरी दल्ली राजहरा की धरती पर बाबा साहब का आगमन हम सभी के लिए गर्व का विषय है और उनका हार्दिक स्वागत-अभिनंदन किया जाएगा।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!