दल्ली राजहरा
शनिवार 16 मई 2026
भोज राम साहू 989376554
 जन्मदिन का मतलब सिर्फ केक काटना नहीं, बल्कि अपनों के साथ खुशियां बांटना भी होता है। इसका जीवंत उदाहरण आज शहर के एक वृद्धाश्रम में देखने को मिला, जब समाजसेविका राधा साहू ने अपनी पोती वामिका साहू उर्फ ओशी के जन्मदिन को सेवा और संस्कार से जोड़कर खास बना दिया।

वार्ड नंबर 24 दल्ली राजहरा निवासी राधा साहू ने इस अवसर पर वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां रह रहे बुजुर्गों को साड़ी और शर्ट भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। जैसे ही दादी और पोती ने अपने हाथों से उपहार सौंपे, बुजुर्गों के चेहरे पर खुशी और अपनापन साफ झलकने लगा।

राधा साहू ने कहा कि बच्चों के जन्मदिन को केवल आयोजन तक सीमित नहीं रखना चाहिए। असली खुशी तब मिलती है जब समाज के जरूरतमंद और बुजुर्गों के साथ वह पल साझा किए जाएं। उन्होंने बताया कि संस्कारों की यही सीख वे अपनी पोती को देना चाहती हैं।

छोटी सी वामिका ने भी अपने नन्हे हाथों से बुजुर्गों को उपहार देकर उनका आशीर्वाद लिया। वृद्धाश्रम परिवार ने इस नेक पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में प्रेम, सम्मान और सेवा की भावना को मजबूत करते हैं।

समारोह के अंत में सभी बुजुर्गों ने बच्ची को ढेर सारा प्यार देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह आयोजन न केवल भावुक कर देने वाला रहा, बल्कि उपस्थित सभी लोगों के लिए प्रेरणा और यादगार बन गया।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!