दल्ली राजहरासोम वार 18 मई 2026भोजराम साहू 9893 765541गर्भवती महिलाएं और बुजुर्ग भी खड़े होकर सफर करने को है मजबूर गर्मी की छुट्टियां और त्योहारों का सीजन शुरू होते ही ट्रेनों में यात्रियों का दबाव अचानक बढ़ गया है। दल्ली राजहरा के भाजपा कार्यकर्ता आशीष गुप्ता ने कहा कि अनारक्षित डिब्बों में पैर रखने तक की जगह नहीं बची है और भारी भीड़ के कारण यात्रियों का दम घुटने लगा है। चिखलाकसा वार्ड 10, इंदिरा कॉलोनी निवासी आशीष गुप्ता ने रेल प्रशासन से ट्रेनों में अतिरिक्त बोगियां जोड़ने की अपील की है। उन्होंने कहा कि क्षमता से अधिक यात्री होने के कारण बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को खड़े होकर सफर करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। कई यात्री मजबूरी में ट्रेन के गेट और पायदान पर लटककर यात्रा कर रहे हैं, जो किसी भी समय बड़ा हादसा बन सकता है।यात्रियों का कहना है कि “ट्रेन में चढ़ना अब किसी जंग जीतने जैसा हो गया है। अगर रेलवे एक-दो डिब्बे और बढ़ा दे तो हजारों लोगों को तुरंत राहत मिल सकती है।”आशीष गुप्ता ने यह भी कहा कि यदि मौका मिला तो वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर ट्रेनों की भीड़ की समस्या के साथ-साथ देश में बढ़ रही नशे की समस्या को भी उनके सामने रखेंगे।Spread the lovePost navigationमानव संसाधन विभाग दल्ली राजहरा 18 मई से लगाएगा नि:शुल्क ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर। संडे मेगा स्टोरी :- दो कदम प्रकृति की ओर: जब एक फार्मासिस्ट के संकल्प ने 7 गांवों को बना दिया ‘गौरैया ग्राम’ और 13 राज्यों तक फैला दी चहचहाहट ..!