दल्ली राजहरासोमवार 18 मई 2026भोजराम साहू 9893 765541 नगर में बेखौफ चल रही अवैध शराब बिक्री और नशे के कारोबार ने सामाजिक माहौल बिगाड़ना शुरू कर दिया है। इस पर लगाम लगाने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी मंडल दल्लीराजहरा ने पदाधिकारियों, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा और पार्षदों के साथ मिलकर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा और तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की।भाजपा प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि नगर के कई वार्डों, गली-मोहल्लों और आसपास के इलाकों में खुलेआम अवैध शराब बिक रही है। कुछ जगहों पर तो यह कारोबार बिना किसी डर के चल रहा है, जिससे कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पदाधिकारियों का आरोप है कि देर रात तक नशे में गाली-गलौज, मारपीट और हुड़दंग की घटनाएं बढ़ गई हैं। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर माहौल खराब किया जा रहा है, जिससे महिलाओं और छात्राओं का अकेले निकलना मुश्किल हो गया है।भाजपा मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू ने कहा कि सबसे ज्यादा असर युवाओं पर पड़ रहा है। कम उम्र के लड़के नशे की लत में फंस रहे हैं और उनका भविष्य दांव पर लग रहा है। भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सागर ग़नीर ने चेताया कि अगर अब भी रोक नहीं लगी तो इसके दूरगामी परिणाम पूरे समाज को भुगतने पड़ेंगे।महिला मोर्चा की सदस्याओं ने ज्ञापन के दौरान बताया कि अवैध शराब के कारण परिवारों में आए दिन विवाद हो रहे हैं। नशा कई घरों को आर्थिक और मानसिक रूप से तोड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तत्काल अभियान चलाने की मांग की।भाजपा ने प्रशासन से मांग की है कि संदिग्ध स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जाए, छापेमारी की जाए और अवैध कारोबार में लिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई हो। साथ ही पुलिस गश्त बढ़ाए और उन इलाकों में विशेष अभियान चलाए जहां से लगातार शिकायतें आ रही हैं।पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भाजपा हमेशा जनहित के मुद्दों पर सड़क से सदन तक आवाज उठाती रही है। अगर प्रशासन ने जल्द ठोस कदम नहीं उठाए तो दल्लीराजहरा मंडल चरणबद्ध आंदोलन करेगा। कार्यकर्ताओं का कहना है कि नगर को नशामुक्त और सुरक्षित बनाना अब सामूहिक जिम्मेदारी बन गई है।ज्ञापन सौंपने के दौरान रामेश्वर साहू, सुरेन्द्र बेहरा, मुकेश खस, रमेश गुज्जर, समर्थ लखानी, गीता मरकाम, सागर ग़नीर, राहुल शर्मा, रोहित साहू, निर्मल पटेल, तरुण साहू, गिरधर सिन्हा, रोशनी यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि दल्लीराजहरा को सुरक्षित और नशामुक्त बनाना अब समय की मांग है।Spread the lovePost navigationमांग पर तुरंत अमल: रायपुर-दल्ली डेमू में बढ़ही बोगियां, कुसुमकसा मंडल अध्यक्ष ने सांसद का जताया आभार डी- मैक “समर कैंप 2026” का टॉपर विद्यार्थियों और नन्हे कलाकारों के सम्मान के साथ हुआ सम्मान ।