दल्ली राजहरा
रविवार 24 मई 2026
भोजराम साहू 9893 765541

 

स्वर्गीय.नंदकुमार पटेल जी

 स्वर्गीय महेंद्र कर्मा जी

 स्वर्गीय उदय मुदलियार जी
सभी शहीद नेताओं को दी जाएगी पुष्पांजलि
झीरम घाटी हमला: एक नजर
      👉 तारीख _25 मई 2013
    👉स्थान _ दरभा घाटी, बस्तर
    👉 32 लोग शहीद हुए थे, जिनमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नंदकुमार पटेल, महेंद्र कर्मा शामिल हैं ।
 25 मई 2013 की वो काली तारीख जब झीरम घाटी में नक्सली हमले ने छत्तीसगढ़ से उसके कई अनमोल नेता छीन लिए थे। उस दर्दनाक मंजर में शहीद हुए प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं स्व. नंदकुमार पटेल, स्व. महेंद्र कर्मा, स्व. उदय मुदलियार सहित सभी कांग्रेसजनों की याद में दल्ली राजहरा कल ‘शहादत दिवस’ मनाएगा।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा द्वारा सोमवार 25 मई 2026 को सुबह 11 बजे कांग्रेस भवन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। ब्लॉक अध्यक्ष रतिराम कोसमा ने बताया कि कार्यक्रम में शहीद नेताओं के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व, कृतित्व और छत्तीसगढ़ के विकास में दिए गए ऐतिहासिक योगदान को याद किया जाएगा।
श्रद्धांजलि के बाद गोष्ठी एवं विचार-विमर्श का आयोजन भी होगा, जिसमें झीरम के शहीदों के सपनों का छत्तीसगढ़ बनाने पर मंथन किया जाएगा। ब्लॉक कांग्रेस ने युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, सेवादल समेत सभी कांग्रेसजनों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में पहुंचकर अपने शहीद नेताओं को श्रद्धा-सुमन अर्पित करें।
गौरतलब है कि 25 मई 2013 को बस्तर की झीरम घाटी में नक्सलियों ने कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर कायराना हमला किया था, जिसमें तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार पटेल, वरिष्ठ नेता महेंद्र कर्मा, उदय मुदलियार समेत 32 लोग शहीद हो गए थे। हर साल 25 मई को पूरा प्रदेश इन्हें ‘शहादत दिवस’ के रूप में नमन करता है।

 

 

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!