दल्ली राजहराशनिवार 30 मई 2026भोजराम साहू 9893 765541किशन ठाकुर बने टूर्नामेंट के डबल हीरो: बेस्ट बैट्समैन और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया रेलवे इंस्टिट्यूट क्रिकेट मैदान में 21 मई से चल रही रेलवे इंस्टिट्यूट ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला गुरुवार को बेहद रोमांचक रहा। 15-15 ओवर के इस खिताबी मुकाबले में इंडियन रेलवे ने खेलबो राजहरा फाउंडेशन को 13 रन से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडियन रेलवे की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 9 विकेट खोकर 163 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी खेलबो राजहरा फाउंडेशन की टीम 8 विकेट पर 150 रन ही बना सकी और 13 रन से मैच गंवा बैठी।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/05/VID-20260530-WA0071.mp4डोमेन्द्र बने मैच विनर फाइनल के हीरो रहे इंडियन रेलवे के डोमेन्द्र। उन्होंने पहले सिर्फ 7 गेंदों में ताबड़तोड़ 24 रन ठोके, फिर गेंदबाजी में 3 ओवर में 23 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। इस ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए डोमेन्द्र को `मैन ऑफ द मैच` चुना गया।किशन ठाकुर का डबल धमाका पूरे टूर्नामेंट में बल्ले से आग उगलने वाले किशन ठाकुर ने दोहरी सफलता हासिल की। उन्हें `बेस्ट बैट्समैन` और `प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट` के खिताब से नवाजा गया। वहीं `बेस्ट बॉलर` का पुरस्कार राकेश खरोले के नाम रहा।ये रहे मैच के सूत्रधार प्रतियोगिता में अंपायर की भूमिका बादल तिवारी, मो. फरीद और साहिल दीप ने निभाई, जबकि स्कोरिंग की जिम्मेदारी अतुल साहू ने संभाली।अतिथियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला फाइनल के शुभारंभ अवसर पर वार्ड-24 के पार्षद विशाल मोटवानी उपस्थित रहे। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में डौंडी लोहारा नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेन्द्र टेकाम, ज्योति हॉस्पिटल चिखलाकसा के संचालक डॉ. अशोक कुमार ठाकुर, अपना ढाबा कुसुमकसा के संचालक तरुण चंद्रा एवं वार्ड-26 की पार्षद टी ज्योति मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।आयोजन समिति का रहा अहम योगदान प्रतियोगिता के सफल आयोजन में संरक्षक सुजीत झा, सहसंरक्षक प्रवीण शर्मा, रेलवे इंस्टिट्यूट सचिव टी रामना राव, आयोजन अध्यक्ष खुशाल सिंह, सचिव हरीश राव, कोषाध्यक्ष धन सिंह ध्रुव, एडवर्ड स्टीफन, संतोष डड़सेना, गफ्फार, दीपक जैन, राहुल, बबलू दर्रो सहित पूरी टीम का योगदान रहा।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/05/VID-20260530-WA0074.mp4 Spread the lovePost navigationहल्द्वानी में बजेगा दल्ली राजहरा का डंका: राष्ट्रीय मुएथाई में 12 खिलाड़ी करेंगे CG का प्रतिनिधित्व, 10 बेटियां मोर्चे पर रेलवे इंस्टिट्यूट दल्ली राजहरा का “समर कैंप सीजन- 4 संपन्न” 350 से अधिक बच्चों को मिली खेल से लेकर विभिन्न जानकारी ।