दल्ली राजहराशुक्रवार 12 जून 2026भोजराम साहू 9893 765541 छत्तीसगढ़ समन्वय समिति की आवश्यक बैठक बुधवार 11 जून 2026 को समिति कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में समिति के पदाधिकारी, महिला प्रकोष्ठ, युवा प्रकोष्ठ एवं सभी छत्तीसगढ़िया समाजों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव सहित प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे। रोजगार और संस्कृति मुख्य एजेंडाअध्यक्षता करते हुए रामदास मानिकपुरी ने कहा कि गर्मी के कारण बैठक में विलंब हुआ। अब संगठन को मजबूत करने के लिए प्रत्येक छत्तीसगढ़िया समाज में बैठक कर छत्तीसगढ़ की रीति-नीति, रहन-सहन और संस्कृति पर चर्चा की जाएगी। बैठक में शहर में रोजगार के अवसर बढ़ाने पर गंभीर मंथन हुआ। समाज प्रमुखों ने तय किया कि राजहरा में 6 मिलियन क्षमता का प्लांट खोलने के लिए बीएसपी के मुख्य महाप्रबंधक को शीघ्र ज्ञापन सौंपा जाएगा। भवन निर्माण और 3.30 लाख की स्वीकृति बैठक में सामाजिक भवनों के विस्तार और भवन निर्माण पर भी चर्चा हुई। महासचिव तोरण लाल साहू ने बताया कि सभी के सहयोग से नगर पालिका में भाजपा सरकार बनी है। नगर पालिका की ओर से समिति के लिए लंबे समय से बाथरूम निर्माण की मांग थी, जिसके लिए ₹3.30 लाख की राशि प्रस्तावित की गई है। निर्माण कार्य जल्द पूर्ण होगा। आय-व्यय पर भी चर्चा की गई।बैठक में इनकी रही उपस्थिति बैठक में चेतन लाल साहू, घनश्याम पारकर, छन्नू लाल सेन, संतराम सेन, प्रेमलाल निर्मलकर, विद्या रावटे, पुष्पा शांडिल्य, ममता घराना, विनोद आरड़े, महेश सहारे, गोरेलाल मिश्रा, प्रदीप, शीतल साहू, काशीराम निषाद, कमल किशोर, साधुराम, सुरेंद्र, डी.आर. रावटे, विष्णु चंद्रवंशी, ओमप्रकाश, योगेश यादव सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।Spread the lovePost navigationमेटल माइंस वर्कर्स यूनियन ने दिवंगत श्रमिकों को दी श्रद्धांजलि : सुरक्षा मानकों पर उठाए सवाल । भाजपा परिवार का स्वच्छता अभियान : मंदिर से रेलवे स्टेशन तक चला अभियान ..!