दल्ली राजहरासोमवार 15 जून 2026भोजराम साहू 9893 765541 5 जून की सुबह 5 बजे बारसाटोला में लगी आग ने एक परिवार का सब कुछ राख कर दिया। दुकान के सामने रखा लकड़ी का पठुआ और त्रिपाल पल भर में जलकर खाक हो गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हितेश कुमार डोंगरे बीती रात 10:45 बजे ही घटनास्थल पहुंच गए। आज 14 जून को वे जिला सोशल मीडिया प्रभारी खिलेश्वर साहू और सह-प्रभारी गोविन्द शर्मा के साथ पीड़ित परिवार से मिले। पीड़ित के.टी. विमल कुमार से मुलाकात कर डोंगरे ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। विमल कुमार ने बताया कि कैसे एक पल में उनकी मेहनत और रोजी-रोटी का साधन आग की भेंट चढ़ गया।तहसीलदार से तत्काल मांगपीड़ित की व्यथा सुनकर हितेश डोंगरे ने देर नहीं की। उन्होंने मौके से ही दल्लीराजहरा तहसीलदार देवेन्द्र नेताम से फोन पर बात कर शासन के नियमानुसार पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता और मुआवजा दिलाने की मांग रखी।डोंगरे ने कहा, “भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ गरीब और जरूरतमंद परिवारों के साथ हर सुख-दुख में खड़ा है। आगजनी में उजड़े परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। शासन से हर संभव मदद दिलाना हमारी प्राथमिकता है।”बारसाटोला में हुए इस दौरे से पीड़ित परिवार को न सिर्फ भरोसा मिला, बल्कि यह संदेश भी गया कि भाजपा का कार्यकर्ता आपदा की घड़ी में सबसे पहले पहुंचता है।Spread the lovePost navigationपीएम श्री शाला आड़ेझर में 10 दिवसीय समर कैंप संपन्न : बच्चों ने योग से लेकर मिट्टी कला तक दिखाया हुनर..! भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हितेश कुमार डोगरे ने शौर्य चक्र विजेता वीर जवान भोजराम साहू का किया सम्मान