दल्ली राजहरा
सोमवार 15 जून 2026
भोजराम साहू 9893 765541

 

 पीएमश्री शासकीय प्राथमिक शाला आड़ेझर में 5 जून से शुरू हुआ दस दिवसीय समर कैंप 14 जून को उत्साह के साथ संपन्न हुआ। समापन समारोह में शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष गणेश राम ताराम सहित सभी सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बच्चों का सर्वांगीण विकास बना लक्ष्य
प्रधानपाठक  शबनम खोबरागड़े ने बताया कि समर कैंप का उद्देश्य बच्चों का व्यक्तित्व विकास, रचनात्मक क्षमता, शारीरिक दक्षता और सांस्कृतिक प्रतिभा को निखारना था। प्रतिदिन हुई गतिविधियों से बच्चों में सीखने की रुचि, आत्मविश्वास और नवाचार की भावना विकसित हुई।

कबाड़ से जुगाड़ तक, हर हुनर को मंच
कैंप में योग, प्राणायाम, ध्यान, संगीत, नृत्य, चित्रकला, आर्ट एंड क्राफ्ट, कबाड़ से जुगाड़, पौधरोपण, मटका-कलश सज्जा, मेहंदी डिजाइन, मिट्टी कला और खेल प्रतियोगिताएं कराई गईं। बच्चों ने हर गतिविधि में बढ़-चढ़कर भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई। शिक्षाविद् नरेंद्र पटेल ने कहा कि अवकाश में समर कैंप से बच्चे शिक्षा के साथ अपनी छिपी प्रतिभा भी निखार रहे हैं। यह अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा है।

 प्रतीक चिन्ह देकर किया गया सम्मानित
समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को अतिथियों ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन शकील हुसैन ने किया। पालकों, शिक्षकों और अतिथियों ने कैंप को बच्चों के सर्वांगीण विकास की अच्छी पहल बताया। इस 10 दिवसीय आयोजन में शाला के सभी शिक्षकों और बच्चों का विशेष योगदान रहा।

 ग्रीष्म कालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का यादगार पल 

 

 

 

 

 

 

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!