दल्ली राजहरासोमवार 22 जून 2026भोजराम साहू 9893 765541भाजपा मंडल द्वारा राजहरा क्लब में भव्य योग आयोजनक्या कहा योग गुरु मानिकपुरी ने https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/06/VID-20260621-WA0115.mp4गुरु मानकपुरी और उपाध्याय के मार्गदर्शन में सैकड़ों नागरिकों ने किया अभ्यास, सबने लिया नियमित योग का संकल्प अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा दल्लीराजहरा मंडल ने राजहरा क्लब में भव्य योग कार्यक्रम आयोजित किया। योग गुरु श्री अनूप दास मानकपुरी और श्री राजेंद्र उपाध्याय के मार्गदर्शन में नागरिकों ने ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, शलभासन, सूर्य नमस्कार, भस्त्रिका, कपालभाति और अनुलोम विलोम का अभ्यास किया।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/06/VID-20260621-WA0026.mp4https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/06/VID-20260621-WA0027.mp4आसन और उनके लाभ योग गुरु अनूप मानकपुरी ने बताया कि योग मानव जीवन के लिए अति आवश्यक है। ताड़ासन से मुद्रा सुधरती है, वृक्षासन से एकाग्रता बढ़ती है, भुजंगासन और शलभासन से रीढ़ मजबूत होती है। पादहस्तासन रक्त संचार तेज करता है, हलासन थायरॉइड को सक्रिय करता है। भस्त्रिका से फेफड़े स्वस्थ होते हैं और अनुलोम विलोम से मन शांत व ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/06/VID-20260621-WA0112.mp4नगरपालिका अध्यक्ष का संदेशमुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष तोरणलाल साहू ने कहा कि योग सिर्फ एक दिन का आयोजन नहीं, बल्कि जीवन जीने की पद्धति है। योग से हमारा शरीर निरोगी, मन शांत और विचार सकारात्मक होते हैं। अगर हर घर में 30 मिनट योग हो जाए तो बीमारियां आधी हो जाएंगी और हमारा शहर शारीरिक व मानसिक रूप से सबसे सशक्त बनेगा। मेरा सभी नागरिकों से आग्रह है कि योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। स्वस्थ नागरिक से ही स्वस्थ राजहरा का निर्माण संभव है।मंडल अध्यक्ष का संदेश भाजपा मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू ने कहा कि योग हमारे ऋषि मुनियों द्वारा दिया गया एक वरदान है जो मानव जीवन को बीमारी से दूर रखता है। यदि आप नियमित आधा घंटा योग करेंगे और अपनी दिनचर्या को योग के अनुसार ढाल कर रखेंगे तो आप कभी बीमार नहीं पड़ेंगे और हमेशा निरोगी रहेंगे।संकल्प कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थितजनों द्वारा नियमित योगाभ्यास करने के संकल्प के साथ हुआ। इस अवसर पर मंडल महामंत्री रमेश गुजर, प्रकाश ठाकुर, जिला संयोजिका नंदा पसीने, मंडल योग संयोजक राकेश देवांगन, मंडल पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता, पार्षदगण और नगरपालिका अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।योग शिविर के यादगार पल https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/06/VID-20260621-WA0113.mp4 https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/06/VID-20260621-WA0114.mp4 Spread the lovePost navigationगजाधर साहू (अध्यक्ष परिक्षेत्रीय साहू समाज टाउन ए )के नेतृत्व में सप्तगिरि पार्क में संपन्न हुआ योग शिविर । सरस्वती शिशु मंदिर में हर्षोल्लास से मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों ने दिखाए सूर्य नमस्कार और प्राणायाम ।