दल्ली राजहरा
रविवार 21 जून 2026
भोजराम साहू 9893 765541

 

दल्ली राजहरा नगर के सप्तगिरि पार्क में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर गजाधर साहू अध्यक्ष परिक्षेत्रीय साहू समाज टाउनशिप ए के द्वारा परिक्षेत्र के समस्त सदस्यों को विश्व योग दिवस के अवसर पर योग अभ्यास के लिए सप्तगिरि पार्क में आमंत्रित किया गया था । जहां पर मार्तंड सिंह फिजिकल ट्रेनर एवं योग मित्र मंडल के अध्यक्ष श्रीमती अनीता उपाध्याय के द्वारा योग के विभिन्न आसनों को सिखाया गया । जिसमें प्रमुख रूप से सूर्य नमस्कार अनुलोम विलोम भस्त्रिका कपालभाति आसान सर्वांगासन प्रमुख थे । इस योग अभ्यास में साहू समाज के साथ-साथ सप्तगिरि पार्क में नियमित रूप से मॉर्निंग वॉक एवं योग करने वाले विभिन्न समाज के लोगों ने भी आनंद लिया ।
जहां पर इस योग अभ्यास में  पुरुष एवं महिला सदस्यों ने एक साथ मिलकर योग के माध्यम से जीवन शैली को कैसे बदल सकते हैं इस पर अपने-अपने विचार दिए और सामूहिक योग किया। साथ ही साथ गीत और संगीत का भी लुफ्त उठाएं । जहां पर मार्तंड सिंह के द्वारा गीत संगीत की शुरुआत की गई । उसके बाद गाने वालों की कतार ही लग गई। जिसमें प्रमुख रूप से मिनोती बास्के , निर्मला साहू , किरण , गोविन्द वाधवानी पन्नू सिंह ने बहुत ही बेहतरीन मनमोहक ढंग से गीत गाये।
परीक्षेत्रीय साहू समाज टाउनशिप ए के अध्यक्ष श्री गजाधर साहू ने कहा कि जीवन में सकारात्मक सोच बनाए रखने तथा शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए हर व्यक्ति को अपने दैनिक दिनचर्या में योग को शामिल करना चाहिए ।

  मार्तंड सिंह राजपूत ने बताया की योग के माध्यम से जीवन शैली कभी भी बदली जा सकती है । जिसमें उम्र कोई मायने नहीं रखता । उन्होंने बताया कि आज मुख्य रूप से सूर्य नमस्कार भस्त्रिकासन अनुलोम विलोम कपालभाति भ्रामरी एवं उज्जइ प्राणायाम और भी कई प्रकार के योगआसन उन्होंने कराया । जिसे सभी ने बखूबी निभाया और खूब आनंद लिए । गजाधर साहू ने सभी के लिए नाश्ते के रूप में इडली एवं अंकुरित अनाज ,गुड का प्रबंध किया था । साथ ही साथ सतीश कांबले ने भी अपनी ओर से भी अंकुरित अनाज एवं गुड़ दिये ।
इस अवसर पर गजाधर साहू, संत राम साहू ,सोमित साहू किशोर साहू निर्मला साहू , दामिनी साहू ,सखन साहू , केदार साहू, लक्ष्मी नारायण साहू ,चंद्रिका साहू आशा साहू अनिता उपाध्याय मिलोती बास्के गोविंद वाधवानी प्रवीण जैन, सतीश कांबले, सरदार पन्नू सिंह राणे, गोल्डी जैन , संतोष यादव ,अमित जायसवाल प्रमोद जैन सुनील कुशवाहा एवं फिजिकल ट्रेनिंग ग्रुप के कई सदस्य मौजूद थे ।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!