दल्ली राजहरा
सोमवार 22 जून 2026
भोजराम साहू 9893 765541

 

मुख्य अतिथि कन्हैया लाल कुकरेजा बोले, योग से बनेगा स्वस्थ और संस्कारित समाज

 

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, दल्ली राजहरा में भव्य योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री कन्हैया लाल कुकरेजा, विशिष्ट अतिथि श्री एम. शेखर रेड्डी और श्री महेंद्र भाई पटेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती किसन साहू दीदी ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती, ॐ और मां भारती के छायाचित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।प्राचार्या श्रीमती किसन साहू दीदी ने कहा कि हमें प्रतिदिन व्यायाम, प्राणायाम और योगाभ्यास करना चाहिए। योग से शरीर स्वस्थ और मजबूत रहता है, मन में एकाग्रता आती है और विचार सकारात्मक होते हैं।

उद्बोधन के बाद छात्रों ने विभिन्न योग प्रस्तुतियां दीं। आशा गजभिए ने भजन सुनाया, नरेन्द्र ग्वाल ने सूक्ष्म योग कराया, रत्नप्रकाश मेश्राम ने शरीर संचालन कराया, प्रवीण कुमार साहू ने सूर्य नमस्कार कराया। योगिता बोदेलकर ने तीक्ष्ण योग और मनमीत कौर ने प्राणायाम का अभ्यास कराया। इसके बाद विद्यालय की छात्राओं ने योग पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

 

कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम गीत और समापन मंत्र के साथ हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन आचार्या श्रीमती मनमीत कौर ने किया।

इस अवसर पर विद्यालय के समस्त आचार्य-दी, सरस्वती शिक्षा समिति के सदस्य, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम की जानकारी विद्यालय के प्रचार प्रसार प्रमुख श्री प्रवीण कुमार साहू ने दी।

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!