दल्ली राजहरागुरुवार 02 जुलाई 2026भोज राम साहू 9893765541मां भवानी हाई स्कूल पुराना बाजार में 27 जून 2026 को नवप्रवेशित बच्चों के स्वागत के लिए प्रवेश उत्सव मनाया गया। साथ ही परीक्षा सत्र 2025-26 में प्रावीणता क्रम में आए बच्चों का सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राजहरा के व्यापारी और समाजसेवी शिखर चंद जैन, राजेश अग्रवाल और धरमचंद सोनी अतिथि के रूप में शामिल हुए। अतिथियों ने नवप्रवेशित बच्चों को तिलक लगाकर स्लेट, पहाड़ा, कॉपी, पेंसिल और बस्ता भेंट किए। बच्चों का मुंह मीठा कराकर स्कूल जीवन की शुरुआत कराई गई।अतिथियों ने कक्षा 5वीं, 8वीं और 10वीं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। वहीं अन्य कक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाकर उत्तीर्ण होने वाले बच्चों को भी प्रोत्साहित किया। अतिथियों ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि मेहनत से ही सफलता मिलती है। आगे भी इसी लगन से पढ़ाई कर अपने माता-पिता और स्कूल का नाम रोशन करें।मां भवानी हाई स्कूल के संचालक राजू भाई लखानी ने घोषणा की कि गत वर्ष की तरह इस साल भी 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में शाला प्रबंधन समिति, शाला विकास समिति और शिक्षकों ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। रिपोर्ट: हमारा राजहरा निष्पक्ष समाचार चैनलSpread the lovePost navigationसौतन से प्रताड़ित होकर लोहे के फरसा से की हत्या, आरोपी को बालोद पुलिस ने किया गिरफ्तार । राजनांदगांव पहुंचे भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रभारी, संगठन विस्तार पर चर्चा ।