दल्ली राजहरा गुरुवार 16 जुलाई 2026 भोजराम साहू 9893 765541 बालोद जिले को गुरुवार 16 जुलाई 2026 को नया पुलिस कप्तान मिल गया। 2018 बैच के IPS अधिकारी श्री किरण गंगाराम चव्हाण ने जिला पुलिस कार्यालय में विधिवत पदभार ग्रहण किया। पूर्व पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार पटेल ने उन्हें चार्ज सौंपा।पदभार के बाद ली बैठक, दिए जरूरी निर्देश पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद SP चव्हाण ने जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना एवं चौकी प्रभारियों तथा पुलिस कार्यालय की सभी शाखाओं के प्रभारियों के साथ परिचयात्मक बैठक ली। बैठक में सभी अधिकारियों ने अपना परिचय दिया और अपने कार्यक्षेत्र की जानकारी दी।कौन हैं बालोद जिले के नए पुलिस अधीक्षक किरणगंगा राम चव्हाण नवपदस्थ SP किरण गंगाराम चव्हाण मूलतः महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के निवासी हैं। मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद उन्होंने UPSC परीक्षा उत्तीर्ण कर भारतीय पुलिस सेवा में चयन प्राप्त किया। अपने सेवाकाल में उन्होंने बिलासपुर में प्रशिक्षु अधिकारी, नगर पुलिस अधीक्षक जगदलपुर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑपरेशन सुकमा जैसे महत्वपूर्ण पदों पर काम किया। इसके बाद वे सुकमा जिले के SP रहे।सुकमा में पदस्थ रहते हुए उन्होंने नक्सल प्रभावित क्षेत्र में प्रभावी पुलिसिंग, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने, जनसहभागिता बढ़ाने और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर अपनी अलग पहचान बनाई।उत्कृष्ट पुलिसिंग और मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए उन्हें वर्ष 2024 में सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति द्वारा FICCI Best Performing Officer अवार्ड से सम्मानित किया गया था।पुलिस परिवार ने किया स्वागतबालोद पुलिस परिवार ने नए SP ( पुलिस अधीक्षक ) का आत्मीय स्वागत करते हुए उनके सफल और जनहितकारी कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर, एसडीओपी बालोद श्री बोनिफास एक्का, एसडीओपी गुंडरदेही श्री राजेश बागड़े, एसडीओपी गुरुर श्रीमती माया शर्मा, डीएसपी मुख्यालय श्रीमती श्रुति सिंह, सीएसपी राजहरा श्री विकास पाटले, रक्षित निरीक्षक श्रीमती रेवती वर्मा सहित जिले के सभी थाना प्रभारी और पुलिस कार्यालय के अधिकारी उपस्थित थे।रिपोर्ट: हमारा दल्ली राजहरा निष्पक्ष समाचार चैनलSpread the lovePost navigationपरिक्षेत्र साहू समाज ने किया पूर्व जनपद सदस्य संजय बैस का सम्मान..! बारिश के बीच भी नहीं रुकी आस्था: दल्ली राजहरा में पुरी की तर्ज पर निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा..!