दल्ली राजहरा मंगलवार 21 जुलाई 2026 भोज राम साहू 9893765541 बालोद पुलिस की बड़ी कार्रवाई17 प्रकरणों में जप्त 227 किलो गांजा और 14,880 नशीली टेबलेट-कैप्सूल का विधिवत नष्टीकरण 👉 पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण की निगरानी में पारदर्शी प्रक्रिया से हुई कार्रवाईबालोद जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बालोद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश और पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगाराम चव्हाण के मार्गदर्शन में गठित जिला स्तरीय औषधि निपटान समिति ने 21 जुलाई 2026 को ₹29,52,275 मूल्य के जप्त गांजा और नशीली दवाइयों का विधिवत नष्टीकरण किया। 227 किलो गांजा और 14,880 नशीली गोलियां नष्टजानकारी के अनुसार नारकोटिक्स एक्ट की धारा 20-बी के तहत कुल 17 प्रकरणों में जप्त किए गए मादक पदार्थों का निपटान किया गया। इसमें 227.155 किलोग्राम गांजा के साथ-साथ 12,000 नशीली टेबलेट्स और 2,880 कैप्सूल्स शामिल हैं। यानी कुल 14,880 नग नशीली दवाइयां नष्ट की गईं।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जप्त सभी मादक पदार्थों की कुल अनुमानित कीमत ₹29,52,275 आंकी गई है। भिलाई इस्पात संयंत्र में हुआ विधिवत नष्टीकरणनष्टीकरण की पूरी प्रक्रिया जिला दुर्ग के थाना भिलाई भट्टी क्षेत्र स्थित भिलाई इस्पात संयंत्र के एसएमएस-3 यूनिट के भस्मीकरण यंत्र में की गई। समिति की निगरानी में सभी जप्त सामान को विधिवत जलाकर नष्ट किया गया। एसपी चव्हाण के नेतृत्व में हुई पारदर्शी कार्रवाईhttps://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/07/VID-20260721-WA0067.mp4इस महत्वपूर्ण कार्यवाही का नेतृत्व समिति के अध्यक्ष एवं पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगाराम चव्हाण ने किया। उनके साथ समिति सदस्य अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर और जिला आबकारी अधिकारी श्री पलक नंद सहित अन्य सदस्य एवं पंच उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बताया कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता और विधिक प्रावधानों के अनुरूप संपन्न हुई। पुलिस का संदेश – नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस इस कार्रवाई को लेकर पुलिस अधीक्षक श्री चव्हाण ने कहा कि अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बालोद पुलिस की सख्त और निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी। न्यायालयीन प्रक्रिया के अनुरूप जप्त मादक पदार्थों का सुरक्षित नष्टीकरण सुनिश्चित किया जा रहा है।पुलिस ने इसे समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में प्रभावी कदम बताया और पारदर्शी एवं जवाबदेह कार्यप्रणाली का प्रदर्शन कहा। बालोद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशे के विरुद्ध अभियान में सहयोग करें और किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।Spread the lovePost navigationदल्ली राजहरा से बढ़ रहा ‘शैक्षणिक पलायन’, उच्च शिक्षा के अभाव में हर साल छोड़ रहे शहर युवा :–श्रीजीत “सार्वजनिक उपक्रम के नाम पर ली जमीन, अब अडानी को बेचने की साजिश।” :- जन मुक्ति मोर्चा