दल्ली राजहरा गुरुवार 23 जुलाई 2026 भोजराम साहू 9893 765541 देश एवं राज्य की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने और अवैध रूप से रह रहे प्रवासियों की पहचान के लिए राज्य शासन ने आम जनता के लिए टोल फ्री नंबर 1800-233-1905 जारी किया है।जिला प्रशासन को पत्र क्रमांक-विशा/1/पास/2026-09 (237) रायपुर दिनांक -17. 07 .2026 के माध्यम से इस संबंध में निर्देश प्राप्त हुए हैं। प्रशासन ने पत्र के परिपालन में जिले भर में इस नंबर का व्यापक प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है।राजहरा थाना प्रभारी अविनाश सिंह ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार दल्लीराजहरा क्षेत्र में इस टोल फ्री नंबर का व्यापक प्रचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में अवैध रूप से रह रहे प्रवासियों की पहचान करना जरूरी है। इसके लिए आम जनता की भागीदारी सबसे अहम है।उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि यदि उन्हें अपने क्षेत्र में किसी संदिग्ध व्यक्ति के अवैध रूप से रहने की जानकारी मिले तो वे बिना डरे टोल फ्री नंबर 1800-233-1905 पर तुरंत सूचना दें। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम और पता पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा। पुलिस को प्राप्त हर सूचना पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।अधिकारियों का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य किसी समुदाय को परेशान करना नहीं, बल्कि देश की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना है। नागरिकों की सतर्कता और सहयोग से ही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जा सकती है।Spread the lovePost navigationदल्लीराजहरा में तेज रफ्तार कार का कहर, बिजली के खंभे से टकराई, 21 वर्षीय छात्रा की मौत । स्वास्थ्य विभाग ने स्कूली बच्चों को बरसाती बीमारियों से बचाव के साथ HPV टीकाकरण के किस संबंध में दी जानकारी ।