दल्ली राजहरा गुरुवार 30 जुलाई 2026 भोजराम साहू 9893 765541 डौंडी विकासखंड के लिए गर्व की बात है कि पीएम श्री शासकीय प्राथमिक शाला आड़ेझर के शिक्षक शकील हुसैन का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित क्षमता निर्माण कार्यशाला के लिए हुआ है। भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान IISER, पुणे में 3 अगस्त से 5 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की जा रही है। समग्र शिक्षा और राज्य परियोजना कार्यालय छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में होने वाली इस कार्यशाला में राज्य से 94 सहायक शिक्षक भाग लेंगे। पीएम श्री योजना के राज्य समन्वयक आशीष गौतम के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का दल 1 अगस्त को पुणे रवाना होगा।वैज्ञानिकों से सीखेंगे आधुनिक शिक्षण इस कार्यशाला का उद्देश्य पीएम श्री विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण को बढ़ावा देना है। यहां देश के प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों और विषय विशेषज्ञों द्वारा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के नवीन विषयों पर व्याख्यान दिए जाएंगे। शिक्षकों को प्रयोगात्मक गतिविधियां और नवाचार आधारित शिक्षण तकनीकें भी सिखाई जाएंगी। इसके साथ ही प्रतिभागी शिक्षक छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत करेंगे।छात्रों को मिलेगा सीधा फायदा चयनित शिक्षक शकील हुसैन ने कहा कि इस प्रशिक्षण से जो नवीन ज्ञान, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और आधुनिक तकनीकें सीखेंगे, उसे वे अपने विद्यालय में लागू करेंगे। इससे आड़ेझर के बच्चों को विज्ञान और तकनीक की रोचक, व्यवहारिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकेगी। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने शकील हुसैन के चयन पर बधाई देते हुए कहा कि यह डोंडी ब्लॉक के लिए गौरव का विषय है।Spread the lovePost navigation“शाबाश देवरी पुलिस..! हत्या के प्रयास के आरोपी पिता-पुत्र को 24 घंटे में किया, गिरफ्तार..l दल्लीराजहरा के गांधी विद्या मंदिर में एक पौधा माँ के नाम, शिक्षकों और बच्चों ने रोपे फलदार- छायादार पौधे ।