दल्ली राजहरा गुरुवार 30 जुलाई 2026 भोजराम साहू 9893 765541 संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती गुरुवार को दल्लीराजहरा में श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाई गई। भारतीय जनता पार्टी दल्लीराजहरा मंडल के कार्यकर्ताओं ने रविदास मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।इस अवसर पर संत गुरु रविदास महाराज जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और दीप प्रज्ज्वलित कर उनकी वाणी एवं आदर्शों का सामूहिक स्मरण किया गया। वातावरण भक्तिमय हो गया जब सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में “जो बोले सो निर्भय, संत रविदास महाराज की जय” का जयघोष किया। समानता और समरसता का दिया संदेश कार्यक्रम में उपस्थित जनों ने संत गुरु रविदास महाराज जी के समरसता, समानता, मानवता और सामाजिक सद्भाव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि गुरु रविदास जी का “मन चंगा तो कठौती में गंगा” का संदेश आज भी समाज को एकता के सूत्र में बांधता है।ये रहे उपस्थितकार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू, विजय भान, एल्डरमैन महेंद्र पिपरे, राकेश देवांगन, कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती सुनीता भांडेकर, समर्थ लखानी, सागर गनीर, प्रमोद कुमार, राहुल साहू, नदीम बड़गुजर, रोहित साहू, विक्टर जॉन, रौनक साहू, नवीन साहू, वार्ड पार्षद तरुण साहू, अनीता बाई, मेवा पटेल, भूपेंद्र श्रीवास, निर्मल पटेल, सोमेश जायसवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यक्रम प्रभारी सुनीता भांडेकर ने किया।Spread the lovePost navigationदल्लीराजहरा के गांधी विद्या मंदिर में एक पौधा माँ के नाम, शिक्षकों और बच्चों ने रोपे फलदार- छायादार पौधे । सेजेस नया बाजार राजहरा में श्रद्धा के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा ।