दल्ली राजहरा मंगलवार 18 अगस्त 2026 भोजराम साहू 9893 765541 सावन के पावन महीने में शिवभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। रविवार 16 अगस्त को रिमझिम बरसात के बीच आजाद नगर वार्ड क्रमांक 2 के शिव परिवार द्वारा भव्य कावड़ यात्रा निकाली गई।तय समय दोपहर 2 बजे शुरू हुई इस यात्रा में 100 से अधिक महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हुए। यात्रा के आरंभ से पहले ही जोरदार बारिश शुरू हो गई, लेकिन सैकड़ों भक्तों की आस्था जरा भी नहीं डगमगाई। डीजे की धुन पर “बम बम भोले” के जयकारों के साथ भक्त नाचते-गाते चल रहे थे।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/08/VID-20260816-WA0181.mp4वार्ड क्रमांक 2 से प्रारंभ होकर कावड़ यात्रा माइन्स ऑफिस चौक होते हुए लगभग 3.5 किलोमीटर पैदल चलकर झरन माता मंदिर पहुंची। भक्तों ने वहां झरन कुंड से पवित्र जल भरकर कावड़ में लिया और वापस आकर देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक किया।शिव परिवार की महिला सदस्य ने बताया कि हम लोग हर हिंदू त्योहार को मिलकर मनाते हैं। चाहे कृष्ण जन्माष्टमी हो, महाशिवरात्रि हो या सावन उत्सव, सभी एक साथ मिलकर आनंद लेते हैं। प्रतिदिन संध्या को विशेषकर सोमवार, मंगलवार और गुरुवार को मंदिर परिसर में बैठकर भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया जाता है।बरसात में भीगते हुए निकली इस कावड़ यात्रा ने वार्ड में भक्ति का माहौल बना दिया। “हर हर महादेव” और “बोल बम” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।Spread the lovePost navigationमजदूर अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरा देश, बालोद में बीएमएस का एकदिवसीय धरना । ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर 26 अगस्त को बालोद जिले में ‘ड्राई डे’ की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन ।