दल्ली राजहरा रविवार 23 अगस्त 2026 भोजराम साहू 9893 765541 स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, जिला स्वास्थ्य समिति बालोद एवं बालको मेडिकल सेंटर रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चिखलाकसा में शनिवार 22 अगस्त 2026 को किया गया।शिविर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला बालोद डॉ. जे. एल. उइके के मार्गदर्शन में संचालित किया गया।शिविर में बालको मेडिकल सेंटर रायपुर की डॉ. हेमलता सिंह ने मुख कैंसर, स्तन कैंसर एवं गर्भाशय कैंसर के संभावित मरीजों की जांच की। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मचारियों एवं मरीजों को कैंसर के संभावित लक्षणों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।डॉ. हेमलता ने बताया कि स्तन में गांठ या असामान्य उभार, आवाज में भारीपन, निगलने में कठिनाई, ठीक न होने वाले छाले, बार-बार बुखार आना, रक्त संबंधित बीमारियां, त्वचा में बदलाव, बिना कारण वजन में कमी आना, मल एवं मूत्र त्यागने की आदत में बदलाव आना, मासिक धर्म के समय में बदलाव एवं पेट के निचले हिस्से में दर्द होना जैसे लक्षण कैंसर के संभावित संकेत हो सकते हैं। ऐसे लक्षण दिखने पर तुरंत जांच करानी चाहिए। नि:शुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर में कुल 52 लोगों की जांच की गई।इस अवसर पर खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय ठाकुर डौंडी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी चिखलाकसा डॉ. निधि राम, सुपरवाइजर रेखू राम साहू, सोहन लाल मेरिया सहित सेक्टर दल्ली राजहरा, सेक्टर चिखलाकसा के स्वास्थ्य कर्मचारीगण, बालको अस्पताल की टीम एवं मितानिन गण उपस्थित थे।Spread the lovePost navigationदल्ली राजहरा के राजहरा बाबा मंदिर में भालू जोड़े का डेरा । गौ सेवा के लिए दल्लीराजहरा के अमर लालवानी को राज्य अधिवेशन उदय 2026 में सम्मान ।