दल्ली राजहरा रविवार 23 अगस्त 2026 भोजराम साहू 9893 765541 महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल द्वारा आयोजित राज्य अधिवेशन उदय 2026 का भव्य आयोजन केवल्य धाम, कुम्हारी में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य रूप से गौ सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए दल्लीराजहरा के वीर अमर लालवानी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान अंतरराष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ दिव्यांग विकास निगम के अध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) वीर लोकेश कावड़िया और MISO प्रदेश अध्यक्ष एवं सम्मेलन अध्यक्ष वीर राजेन्द्र जैन एवं संस्था के सदस्य वीर स्वाधीन जैन के करकमलों से प्रदान किया गया। अमर लालवानी जी द्वारा लगातार अपने क्षेत्र एवं आसपास के क्षेत्रों में दिन हो या रात, गौ सेवा के लिए सदैव निस्वार्थ भाव से तत्पर रहते हैं। चाहे घायल गौवंश का इलाज कराना हो, भूखे गौवंश को चारा-पानी की व्यवस्था करना हो या सड़क पर बैठे गौवंश को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाना हो, वे अपनी टीम के साथ हर समय सेवा में लगे रहते हैं। उनकी इसी निस्वार्थ गौ सेवा, समर्पण और मानवता भरे कार्यों को देखते हुए उन्हें व उनकी टीम को यह विशेष सम्मान प्राप्त हुआ है।आयोजकों ने कहा कि आज के समय में जब लोग अपने कार्यों में व्यस्त हैं, ऐसे में अमर लालवानी जी द्वारा गौ माता की निस्वार्थ सेवा करना वास्तव में सराहनीय है। गौ सेवा ही सच्ची सेवा है और उनका यह कार्य पूरे समाज और युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।अधिवेशन का मुख्य मंत्र सेवा, संस्कार, स्वावलंबन रहा, जिसको अमर लालवानी जी अपने जीवन में चरितार्थ कर रहे हैं। इस अवसर पर दल्लीराजहरा से महावीर चोपड़ा, रंजीत वर्मा, सोहम गुप्ता, अमन शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस सम्मान से दल्लीराजहरा नगर में हर्ष व्याप्त है और नगरवासियों ने उन्हें बधाई दी है।Spread the lovePost navigationस्वास्थ्य विभाग और बालको रायपुर का संयुक्त शिविर: चिखला कसा PHC में 52 लोगों की कैंसर जांच। कुसुमकसा से बिना चप्पल 18 KM चले नन्हे कावड़िये, 9 KM पैदल झरन कुंड से जल लाए, गुप्ता चौक पर शिव तांडव से मुग्ध हुए भक्त