दल्ली राजहरा सोमवार 31 अगस्त 2026 भोजराम साहू 9893 765541 छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा संचालित प्रदेशव्यापी “साइबर जागृति अभियान” के तीसरे सप्ताह में बालोद पुलिस ने जिले भर में साइबर ठगी के खिलाफ जन-जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना के मार्गदर्शन में “डिजिटल अरेस्ट एवं फर्जी कॉल से सुरक्षा” विषय पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/08/VID-20260822-WA0073-3.mp4अभियान के तीसरे सप्ताह (30 अगस्त से 05 सितंबर 2026) में विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों, विद्यार्थियों और आमजन को जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।थाना राजहरा – ग्राम बिटाल में विद्यार्थियों को किया जागरूक ग्राम बिटाल के हाई स्कूल में थाना राजहरा पुलिस द्वारा साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को डिजिटल अरेस्ट के नाम पर होने वाली ठगी, फर्जी पुलिस / CBI / ED अधिकारी बनकर किए जाने वाले कॉल तथा वीडियो कॉल के माध्यम से डराने-धमकाने के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।साइबर सेल एवं थाना देवरी – ग्राम पिनकापार में चला जागरूकता अभियान ग्राम पिनका पार में साइबर सेल टीम एवं थाना देवरी पुलिस द्वारा नागरिकों को डिजिटल अरेस्ट, फर्जी अधिकारी बनकर की जाने वाली ठगी, संदिग्ध कॉल एवं वीडियो कॉल से सावधान रहने तथा किसी भी दबाव में आकर पैसे ट्रांसफर नहीं करने की समझाइश दी गई।महिला सेल बालोद – लक्ष्मी कपड़ा शॉप में दिया सुरक्षा का मंत्र महिला सेल बालोद द्वारा लक्ष्मी कपड़ा शॉप में उपस्थित नागरिकों एवं दुकानदारों को साइबर अपराधों एवं फर्जी कॉल के संबंध में जागरूक किया गया। विशेष रूप से पुलिस, CBI, ED या अन्य सरकारी अधिकारी बनकर धमकी देने वाले साइबर अपराधियों से सतर्क रहने तथा किसी भी अनजान व्यक्ति को OTP, PIN, बैंकिंग एवं व्यक्तिगत जानकारी साझा नहीं करने की समझाइश दी गई।पुलिस ने बताए बचाव के 3 मंत्र1. डिजिटल अरेस्ट के नाम पर डराने वालों से रहें सावधान – पुलिस ने बताया कि कोई भी वास्तविक पुलिस अधिकारी या जांच एजेंसी वीडियो कॉल के माध्यम से किसी व्यक्ति को “डिजिटल अरेस्ट” कर घर में कैद रहने या तत्काल पैसे जमा करने के लिए बाध्य नहीं करती। ऐसे कॉल आने पर घबराने के बजाय कॉल को तुरंत काटें।2. OTP एवं बैंकिंग जानकारी साझा न करें – OTP, ATM PIN, CVV, पासवर्ड, बैंक खाता संबंधी जानकारी अथवा अन्य गोपनीय जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें। वीडियो कॉल पर दिखाई देने वाले व्यक्ति पर बिना सत्यापन के विश्वास न करें।3. ठगी होने पर तत्काल 1930 पर करें शिकायत – ऑनलाइन वित्तीय ठगी होने की स्थिति में समय गंवाए बिना राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं तथा तत्काल संबंधित पुलिस थाना को सूचना दें।बालोद पुलिस की अपील – जिला बालोद पुलिस ने आमजन, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों से अपील की है कि अनजान कॉल एवं वीडियो कॉल से सावधान रहें। कोई व्यक्ति पुलिस, CBI, ED अथवा अन्य सरकारी अधिकारी बनकर धमकी दे या पैसे की मांग करे तो घबराएं नहीं। सतर्क रहें, जागरूक रहें, सुरक्षित रहें।Spread the lovePost navigationचिखली (डौंडी ) की 5 बेटियों का राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन, जिले का नाम किया रोशन । प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला वनांचल ग्राम कुमुड़कट्टा की रामकली को “आशियाना”..!