दल्ली राजहरा मंगलवार 08 सितंबर 2026 भोजराम राम साहू 9893765541

 

 

राजनांदगांव में 16 सितंबर को देंगे बालोद का प्रतिनिधित्व

 

 स्कूल शिक्षा विभाग डौंडी ब्लॉक के तत्वावधान में बालोद जिला स्तरीय शालेय बैडमिंटन प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन सोमवार 7 सितंबर 2026 को राजहरा क्लब, दल्ली-राजहरा में बड़े उत्साह के साथ किया गया।

 

प्रतियोगिता में जिले के 5 विकासखंड – डौंडी, डौंडी-लोहारा, गुरुर, बालोद एवं गुण्डरदेही के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता तीन आयु वर्ग – 14 वर्ष, 17 वर्ष एवं 19 वर्ष तक के बालक एवं बालिका वर्ग में आयोजित की गई थी। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ हुआ।

 

खेल भावना से खेलें, हार को जीत में बदलें – सहायक क्रीड़ा अधिकारी

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी सपन जेना ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि, “आप सभी खिलाड़ी अपना बेहतरीन प्रदर्शन करें और खेल भावना से खेलें। खेल में हार-जीत होती रहती है। हारने पर मायूस न हों, बल्कि निरंतर अभ्यास कर अगली प्रतियोगिता में हार को जीत में बदलें। अच्छे खेल कौशल का प्रदर्शन कर संभाग स्तर पर चयनित होकर बालोद जिले का नाम रोशन करें।” उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

 

इस आयोजन में बीएसओ डौंडी जे.एस. ठाकुर, संजय मोहंती, सौरभ, सूर्यकांत सिन्हा, अमित सिंह, आदिला खानम, कुणाल आर्य, के.एन. योगी, अनिल अंबदे, हेमंत दखने, छबि लाल जांगड़े, भावेश, अमित बादल तिवारी तथा बैडमिंटन कोच (राजहरा क्लब) का विशेष सहयोग रहा।

मुख्य चयनकर्ता अमित तिवारी के नेतृत्व में हुआ चयन

 

मुख्य चयनकर्ता अमित बादल तिवारी के नेतृत्व में संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया –

बालक वर्ग 14 वर्ष तक: दीपांशु पिता भूपेंद्र कुमार, मुकुंद पिता कमल, सुमित पिता भीष्म कुमार, शिवम पिता सुरेश, प्रीतम कुमार और भावेश पिता नंदकिशोर।

 

बालिका वर्ग 14 वर्ष तक: सौम्या देवदास पिता मोहित कुमार देवदास, चित्रानी पिता घनाराम साहू, आयुषी चौहान पिता नीरज सिंह चौहान, शनिका साहू पिता युवराज साहू और लीना निषाद पिता मनोहर लाल।

 

बालक वर्ग 17 वर्ष तक :आदित्य शुक्ल पिता आलोक कुमार, आदर्श साहू पिता चंद्र कुमार साहू, रुद्र साहू पिता थानेश्वर साहू, नितिन कुमार पिता दीपक कुमार और गीतेश साहू पिता पूरनलाल साहू।

 

बालिका वर्ग 17 वर्ष तक : मानसी ठाकुर पिता त्रिलोक ठाकुर, कनक साहू पिता संजय कुमार साहू, देविका सोनी पिता संजय कुमार सोनी, रितिका ठाकुर पिता महावीर ठाकुर और कुमकुम ठाकुर पिता जालम सिंह ठाकुर।

 

बालक वर्ग 19 वर्ष तक : अर्जुन तिवारी पिता हेमंत तिवारी, शिवम अरोड़ा पिता पुष्कर अरोड़ा, कुणाल चक्रधारी पिता मोहनलाल चक्रधारी, योगेश ठाकुर पिता उमेश ठाकुर और यथार्थ ठाकुर पिता मनोज कुमार ठाकुर।

 

बालिका वर्ग 19 वर्ष तक : मेहर प्रीत कत्याल पिता जसप्रीत सिंह, कावेरी देशमुख पिता नारद देशमुख, कुमकुम पिता राजेश ठाकुर, सिम्मी निषाद पिता पूनम निषाद और वेनिका पिता रोहित साहू।

 

ये सभी चयनित खिलाड़ी दिनांक 16 सितंबर 2026 को राजनांदगांव में आयोजित संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में बालोद जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

 

यह जानकारी कार्यक्रम संयोजक सुश्री मंजुला यदु (पी.टी.आई.) सेजेस नयाबाजार, राजहरा ने दी।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!