दल्ली राजहरा शुक्रवार 18 सितम्बर 2026 भोजराम साहू 9893 765541

 

 जिला शिक्षा अधिकारी, बालोद के निर्देशानुसार जिले में संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान 2026’ के अंतर्गत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नया बाजार राजहरा में आज ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

विद्यालय के प्राथमिक, माध्यमिक एवं हायर सेकेंडरी विंग के छात्र-छात्राओं ने ‘विकसित भारत 2047’, जनसेवा एवं राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर अपनी रचनात्मक सोच और कलात्मक प्रतिभा को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में बड़े उत्साह एवं उमंग के साथ भाग लिया तथा अपनी कल्पनाशीलता का सुंदर प्रदर्शन किया।

 

इस अवसर पर प्राचार्य महोदय सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्राचार्य महोदय ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों में रचनात्मकता, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करती हैं।
प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने पूरे अनुशासन एवं उत्साह के साथ सहभागिता की। विद्यालय परिवार द्वारा विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करते हुए कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!