दल्ली राजहरा मंगलवार 22 सितम्बर 2026 भोजराम साहू 9893 765541 जिले में इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी की डीलरशिप और 100 प्रतिशत कैशबैक का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। थाना सनौद पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि कंपनी का मुख्य आरोपी CEO अब भी फरार है। पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगाराम चव्हाण (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रकांत गवर्ना एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी गुरूर श्रीमती माया शर्मा के मार्गदर्शन में थाना सनौद पुलिस द्वारा इस आर्थिक अपराध पर कार्रवाई की गई है। क्या है पूरा मामला…?थाना सनौद में प्रार्थी मनीष कुमार साहू निवासी ग्राम भानपुरी थाना गुरूर जिला बालोद ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रार्थी ने बताया कि वर्ष 2024 में वह CBK EV MOTORS प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से जुड़कर कार्य कर रहा था। कंपनी के लोगों ने उसे CBK EV MOTORS की डीलरशिप और इलेक्ट्रिक स्कूटर व्यवसाय में आकर्षक लाभ और 100 प्रतिशत कैशबैक का भरोसा दिलाया। आरोपियों के झांसे में आकर प्रार्थी ने कंपनी के बैंक खातों में तथा नगद सहित कुल 31 लाख 80 हजार रुपये जमा कर दिए। शिकायत के अनुसार कंपनी ने तय शर्तों के मुताबिक कैशबैक की राशि तो नहीं दी ही, साथ ही गुणवत्ताहीन इलेक्ट्रिक वाहन थमा दिए। जब प्रार्थी ने खराब वाहन कंपनी को वापस किया तो कंपनी ने न तो दूसरा वाहन दिया और न ही उसकी जमा की हुई रकम वापस की।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/09/VID-20260922-WA0025.mp4तीन लोगों पर FIR, CEO, MD और CMD बने आरोपीइस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को नामजद आरोपी बनाया है। FIR के अनुसार नंदकिशोर साहू को कंपनी का CEO, लोकेश द्विवेदी को MD तथा पुरुषोत्तम साहू को CMD के रूप में कंपनी से जुड़े होने का उल्लेख है। थाना सनौद में अपराध क्रमांक 40/2026 धारा 420, 34 भारतीय दंड संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है, जिसकी विवेचना निरीक्षक सोन सिंह सोरी द्वारा की जा रही है। दो आरोपी जेल गए, एक फरारपुलिस ने प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी लोकेश द्विवेदी पिता सुरेंद्र निवासी ढेलवाडीह कटघोरा जिला कोरबा एवं पुरुषोत्तम साहू पिता श्रीराम साहू निवासी सारंगढ़ जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है। वहीं इस ठगी का मुख्य आरोपी नंदकिशोर साहू अभी भी फरार है, जिसकी पतासाजी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।बैंक खातों और दस्तावेजों की गहन जांचविवेचना के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों के मेमोरेंडम कथन दर्ज किए हैं। इसमें कंपनी की स्थापना, शेयर होल्डिंग, डीलरशिप संचालन, बैंक खातों, वाहनों की बिक्री एवं कंपनी से संबंधित रिकॉर्ड के रख-रखाव को लेकर अहम जानकारी मिली है। मेमोरेंडम में कंपनी के संचालन में तीनों आरोपियों की भूमिका का उल्लेख है। पुलिस बैंक स्टेटमेंट, कंपनी के चेक, एग्रीमेंट सहित अन्य दस्तावेजों एवं वित्तीय लेन-देन की गहनता से जांच कर रही है और अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।बालोद पुलिस की अपीलबालोद पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी कंपनी की डीलरशिप, निवेश अथवा व्यवसायिक योजना में राशि लगाने से पूर्व कंपनी की वैधानिक स्थिति एवं संबंधित दस्तावेजों का सत्यापन अवश्य करें। आकर्षक कैशबैक अथवा अधिक लाभ के प्रलोभन में आकर बिना पुष्टि के किसी भी व्यक्ति या संस्था को रकम का लेन-देन न करें।Spread the lovePost navigationअधिक दाम का लालच देकर किसानों से 21 लाख की ठगी, सनौद पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ।