दल्ली राजहरा

रवि वार 9 फरवरी 2025

भोज राम साहू 9893765541

 

चिखलाकसा निवासी नितिन राम ने कहा कि चिखला कसा नगरपंचायत में अध्यक्ष पद के लिए रत्ना वेंकट राव एक योग्य प्रत्याशी साबित होंगे क्योंकि पिछले नगर पालिका अध्यक्ष के कार्यकाल में हम लोगों ने देखा की मूलभूत सुविधाओं के बारे में ऐसा कोई भी काम नहीं किया गया जिसका तारीफ किया जा सके l आज भी चिखलाकसा निवासी शुद्ध पीने की पानी और निस्तारी की समस्याओं से जूझ रहे हैं l वार्ड नंबर 13 और 15 के बीच बने विवादित पुल का आज तक निराकरण नहीं हो पाया l चिखलकसा नगर पंचायत तो बन गया लेकिन विकास के दौड़ में पीछे होता जा रहा है l

 

यह सब नगर पंचायत अध्यक्ष के उदासीनता के कारण हुआ है l कांग्रेस प्रत्याशी रत्ना वेंकटराव कई मायने में एक नया संदेश लेकर आपके सामने अध्यक्ष पद पर खड़ी हुई है l उनका सोच सभी वर्ग के लिए है स्कूली बच्चों से लेकर मजदूर वर्ग के लिए भी उन्होंने कई योजनाएं बना रखी है l मजदूर वर्ग के लिए है उन्होंने कहा है कि सरकार ने नगर पंचायत का दर्जा देकर मजदूर वर्ग का रोजगार छीन लिया है l क्योंकि ग्राम पंचायत रहने से रोजगार संबंधित कार्य जो होता रहा था वह नहीं हो पा रहा है l जिसे यहां के कृषि मजदूर बेरोजगार हो गए हैं l य़ह सब समस्याओं की निराकरण के लिए मैं प्रयास करूंगी l नगर पंचायत के कार्यकाल में एक वार्ड में बनने वाले गार्डन की राशि स्वीकृत हुई भूमि पूजन भी हो गया l

 

लेकिन गार्डन का क्या हुआ यह पता नहीं चल पाया l इस तरह पिछले नगर पंचायत अध्यक्ष के कार्यकाल में आंगनबाड़ी केंद्र जो अटल चौक में था उसे बनाने के नाम पर तोड़ दिया गया उसके मलमा भी पंचायत वाले गायब कर दिए l ऐसा कई समस्याओं का निराकरण के लिए हमारी रत्ना वेंकट राव बहन खड़ी हुई है l मैं आप सभी चिखलाकसा वासियों से निवेदन करता हूं कि उन्हें भारी मत से विजय बनाकर नगर पंचायत चिखला कसा में बैठाएं l ताकि नगर पंचायत चिखलाकसा का चौमुखी विकास हो सके याद रखें 11 फरवरी को कांग्रेस के पक्ष में अवश्य वोट अपना मतदान करें तथा चिखलाकसा नगर पंचायत को एक स्वच्छ पारदर्शी और बेहतरीन ग्राम पंचायत बनाने में सहयोग करें l

 

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!