सहसपुर लोहारा नगर पंचायत में कांग्रेस का कब्जा, अनारा बाई साहू अध्यक्ष और अजय यादव बने उपाध्यक्ष

 

मोनू तिवारी कवर्धा. सहसपुर लोहारा नगर पंचायत में कांग्रस ने बड़ी जीत दर्ज की है. 15 सदस्यीय नगर पंचायत में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं. कुछ दिन पहले लोहारा नगर पंचायत में 7 भाजपा और 3 कांग्रेस के पार्षदों ने अध्यक्ष उषा श्रीवास और आभा श्रीवास्त के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव प्रस्ताव लाया था. जिसे लेकर मंगलवार को सहसपुर लोहारा नगर पंचायत में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद का चुनाव किया गया. जिसमें दोनों पदों पर कांग्रेस ने कब्जा कर लिया.काग्रेस ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया था. जबकि भाजपा ने नामांकन ही नहीं किया था. जिसके बाद कवर्धा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कवर्धा  ने कांग्रेस उम्मीदवार को प्रमाण पत्र दे दिया. चुनाव के दौरान सभी 15 पार्षद मौजूद रहे. बता दें कि भाजपा के 7 पार्षद कल से गायब थे. जिसके बाद भाजपा पार्षदों को प्रलोभन देकर अगवा करने का आरोप लगाया गया था. हालांकि भाजपा पार्षद ने बताया कि उन पर किसी प्रकार का दबाव नहीं है. सभी भाजपा के पार्षद पिकनिक मनाने गए थे.

D
Spread the love
News Desk

By News Desk

hamaradallirajhara.in "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!