दल्ली राजहरा

मंगलवार 8 अप्रैल 2025

भोजराम साहू 98937 65541

दल्ली राजहरा के केकती पारा वार्ड क्रमांक 17 कला मंच में बढ़ते हुए गर्मी में होने वाले”लू” से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक बहु उपयोगी कार्यशाला का आयोजन किया गया l कार्यक्रम में स्वास्थ्य के सुपरवाइजर रेखू राम साहू ने लू से बचाव के संबंध में जानकारी दिया l उन्होंने उपस्थित लोगों को कहा कि घर से बाहर निकलने से पहले भरपेट पानी अवश्य पियें l सूती एवं ढीले कपड़े पहनें l धूप में निकलते समय अपना सिर गमछा से ढकें तेज गर्मी से कान आंख को बचाएं धूप का चश्मा अवश्य पहनें l तरल पेय पदार्थ जैसे नीबू पानी, ओ आर एस का घोल, धूप में खाली पेट ना निकले भरपेट भोजन करके ही घर से बाहर निकलें l बार बार पानी पियें जिससे शरीर में पानी की कमी नहीं होगी l मिर्च मसालादार भोजन न करें l बासी भोजन न करें, बहुत ही जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकले l

लू के लक्षण सिर दर्द, बुखार, उल्टी, अत्यधिक पसीना आना, कमजोरी महसूस होना, शरीर में ऐठन होना! उपचार के लिए व्यक्ति को छायादार जगह में लिटाये l उसे पेय पदार्थ पिलायें, सिर में ठंडी पानी की पट्टी रखें, गंभीर स्थिति में स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती करें l

 

आयोजन में सुपरवाइजर लता यादव, स्वास्थ्य कर्मचारी सारू पिस्दा, संजय ठाकुर, मितानिन त्रिवेणी, सुरजा, धनेश्वरी, योगिता, सुनीता सहित वार्ड वासियों उपस्थित थे l
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!