दल्ली राजहरामंगलवार 22 अप्रैल 2025भोजराम साहू 98937 65541 महिला बाल विकास विभाग के द्वारा संचालित पोषण पखवाड़ा 8 अपैल से 22 अप्रैल तक चलाया गया lआज समापन दिवस का आयोजन वार्ड क्रमांक 16 के आंगनबाड़ी केन्द्र में किया गया l मुख्य अतिथि वार्ड पार्षद पवेन्द्र कोडप्पा थे l विशेष अतिथि स्वास्थ्य सुपरवाइजर रेखू राम साहू ने पोषण पखवाड़ा के विषय में जानकारी दिया l उन्होंने कहा कि एनिमिया , छ: जानलेवा बीमारी से बचाव के विषय, संपूर्ण पोषण आहार, संतुलित भोजन, गर्भावस्था की देखभाल, गर्भावस्था में जांच, सुरक्षित प्रसव, के विषय में विस्तार से जानकारी दिया l पवेन्द्र कोडाप्पा (पार्षद ) ने वार्ड वासियों से अपील किया शासन के जनकल्याणकारी योजना का आप सब लाभ ले l कार्यक्रम का संचालन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रेखा साहू ने किया l विभाग की सुपरवाइजर रेणु छत्रपाल ने हितग्राहियों से गृह भेट के दौरान की जाने वाले संप्रेषण के विषय में जानकारी दी l आयोजन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ,पुष्पा सिंग रामेश्वरी, तबस्सुम,उत्तरा, शिम्पा, सहायिकागण एवं वार्डवासीगण उपस्थित थे lSpread the lovePost navigationदेश सेवा के लिए जा रहे जवान , राहुल सिन्हा का पूर्व जनपद सदस्य संजय बैस के नेतृत्व में किया गया सम्मान l पोषण एवं पर्यावरण पर जागरूकता हेतु निर्मला इंग्लिश मीडियम स्कूल में दो दिवसीय कार्यक्रम सम्पन्न l