छत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध

दल्ली राजहरा नगर पालिका परिषद आज 17 मई को ऑपरेशन सिंदूर के वीर सैनिकों के पराक्रम को सम्मान देने के लिए निकालेगी तिरंगा यात्रा l

दल्ली राजहरा

शनिवार 17 मई 2025

भोज राम साहू 98937 65541

 

ऑपरेशन सिंदूर के हमारे देश के जवान वीर सैनिकों के पराक्रम को सम्मान देने के लिए आज 17 मई को शाम 04 बजे नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा के द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह यात्रा देश की सुरक्षा में नागरिक सहभागिता के संकल्प के साथ आयोजित की जा रही है, जिसमें जनप्रतिनिधियों से लेकर आम नागरिकों तक की भागीदारी सुनिश्चित की गई है।

 नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने नगर के सभी जनप्रतिनिधि, कर्मचारी, सभी राजनीतिक संगठन के प्रतिनिधि गण,नगर के समस्त नागरिक गण, व्यापारी संघ, सभी समाज के प्रतिनिधि गण, सभी श्रमिक संगठन के प्रतिनिधीगण एवं अनाज व्यापारी संघ के सम्माननीय सदस्य सादर आमंत्रित किया गया है l

 

 

Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!