दल्ली राजहराबुधवार 11 जून 2025भोजराम साहू 9893765541 श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक श्री राम गोपाल गर्ग दुर्ग रेंज दुर्ग एवं पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद श्री योगेश कुमार पटेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर द्वारा लगातार फरार अपराधियों वाले प्रकरण की समीक्षा की जा रही है एवम फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं। थाना बालोद के अपराध क्रमांक 354/ 2021 धारा 363, 366, 370, 376 ,34,भा.द.वी. 4, 5, 6 पोक्सो एक्ट के प्रकरण में एक आरोपी फरार था जिसके लिए पूर्व में थाना बालोद से टीम बनाकर ललितपुर ,जाखलौन , उत्तर प्रदेश में दबिश दी गई थी लेकिन आरोपी फरार होकर घूम रहा था। पुनः एसडीओपी बालोद देवांश सिंह राठौर के नेतृत्व में थाना प्रभारी बालोद को निर्देशित किया गया था एवं एक विशेष टीम बनाकर फरार आरोपी के पतासाजी हेतु टीम रवाना किया गया ।टीम द्वारा स्थानीय थाना में जाकर संपर्क कर आरोपी के संबंध में पताशाजी किया फरार आरोपी के संबंध में पता चला कि वह दीपक नाम बदलकर रहता था उसका असली नाम इकर खान है जिनके पिताजी का नाम आजाद है टीम द्वारा संदेही मानते हुए स्थानीय थाना से संपर्क कर पूछताछ करने थाना लाया गया । पूछताछ करने पर अपराध करने के पूर्व आरोपी मीरा बांसोड़ के साथ परिचय होना और पीड़िता के साथ बलात्कार करना एवं बेचने में सहयोग करना स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर रिमांड पर भेजा गया lउक्त कार्यवाही में एसडीओपी बालोद देवांश सिंह राठौर ,थाना प्रभारी बालोद रविशंकर पांडे, सहायक उप निरीक्षक धरम भूआर्य प्रधान आरक्षक योगेश सिंहा, दुर्योधन यादव, आरक्षक भोप साहू विपिन गुप्ता का उल्लेखनीय योगदान रहा ।नाम आरोपी :- दीपक उर्फ इकसर उर्फ इकर खान पिता आजाद, उम्र 35 वर्ष, उत्तमधामा, थाना जाखलौन ,जिला ललितपुर ,उत्तर प्रदेश ।Spread the lovePost navigationटी ज्योति ( पार्षद वार्ड नंबर 26) के प्रयास से मिला वार्ड वासियों को सौगात , हुआ नाली निर्माण एवं सीसी रोड का भूमि पूजन! युक्ति युक्त करण की सकारात्मक पहल से शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कुदारी दल्ली और प्राथमिक शाला जुन्नापानी में शिक्षकों की कमी हुई दूर l