छत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध
पर्यावरण बचाने “एक पेड़ मां के नाम” अरमूरकसा में पौधे रोपित किए संजय मंजू बैस (जनपद सदस्य ) ने l

दल्ली राजहरा
शनिवार 14 जून 2025
भोज राम साहू 9893 765541

ग्राम पंचायत अरमुरकसा में जनपद सदस्य संजय मंजू बैंस ने एक पेड़ मां के नाम से पौधे लगाए देश के प्रधान मंत्री के आह्वान पर पूरे देश में एक पेड़ मां के नाम से पौधा रोपण का कार्यक्रम चल रहा है l
इस कार्यक्रम के तहत जनपद सदस्य संजय मंजू बैंस ने पौधे लगाए इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मंडाले जी वन विभाग के अधिकारी वानिकी के अधिकारियों सहित सरपंच हलधर गोरे ग्राम पंचायत के सभी पंच गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनपद सदस्य संजय मंजू बैंस ने कहा कि आज की बहुत बड़ी समस्या हमें पर्यावरण को संरक्षित करना है प्रति वर्ष तापमान बढ़ते जा रहा है l
यही स्थिति आगे भी रहा जो धरती से जीवन समाप्त हो जाएगा हम सबको अपने आने वाले पीढ़ी को संरक्षित करने के लिए आज से ही संकल्प लेना पड़ेगा एक पौधा हम सभी अवश्य लगाए जिससे हमारा पर्यावरण भी सुरक्षित रह पाएगा सरपंच श्री हलधर गोरे जी ने कहा कि संस्कृति से ही संस्कार आते है और हमारा संस्कार ही प्रकृति का संरक्षण करना है इसलिए आज ग्राम पंचायत स्तर पर वृहद वृक्षारोपण का कार्यक्रम चल रहा है l







