दल्ली राजहरा

रविवार 22 जून 2025

भोजराम साहू 989 3765541

 

 स्वस्थ व तंदुरूस्त रहने के लिए योग को अपने दिनचर्या में शामिल करें। भारतीय परम्परा में योग एक ऐसा माध्यम है, जो कि सभी रोगों को दूर कर देता है।”

उक्त बातें आईओसी राजहरा के सीजीएम एवं डीएव्ही प्रबंधन समिति के चेयमेन श्री आर.बी. गहरवार ने 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उपस्थित होकर कही। विदित हो कि इस वर्ष का अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ‘एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य’ की थीम पर आधारित है।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री जे. व्ही. राजशेखर राव ने अपने संक्षिप्त एवं सारगर्भित उद्बोधन में योग के महत्व पर प्रकाश डाला। सी.आई.एस.एफ. के जवान अपने सहायक कमाण्डेन्ट श्री अक्षय पराते के नेतृत्व में उपस्थित थे।

आज मल्टीपर्पस हाल में विद्यालयीन बच्चो, बी.एस.पी. के अधिकारी एवं कर्मचारी, सहित सी.आई.एस.एफ. के जवानों ने एक साथ ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, मूजंग आसन, मकरासन, शश्कासन, वक्रसन, पवनमुक्तासन, दण्डासन, वज्रासन,
एवं प्राणायाम कपाल भाती, अनुलोम विलोम, भ्रामरी एवं सूर्यनमस्कार किया। सभी प्रकार के योग विद्यालय के शिक्षक श्री अजय चौबे एवं श्रीमती पूर्णिमा दुबे के निर्देशन में किया गया। सभी के लिए स्वल्पाहार का व्यवस्था किया गया था।
कार्यक्रम के अंत में सभी आगंतुक अतिथियों के प्रति श्री रोहित शर्मा ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यार्थी सहित सभी शिक्षकगण एवं कार्यालयीन कर्मचारी उपस्थित थे।

 

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!