छत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध
दल्ली राजहरा के छात्रों ने बोर्ड परीक्षा में दिखाया दम, “अब भविष्य की बारी: जानिए कौन-सा करियर है आपके लिए बेहतर” – एम एस श्रीजीत

दल्ली राजहरा
शुक्रवार23 मई 2025
भोज राम साहू 9893765541
राज्य एवं केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा मंडलों द्वारा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम हाल ही में घोषित किए गए हैं। इस बार दल्ली राजहरा के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। बेहतर परिणामों के बाद अब छात्र अपने भविष्य को लेकर गंभीर मंथन कर रहे हैं—कौन-सा विषय चुनें, किस कॉलेज में दाखिला लें, और कौन-सा करियर उनके लिए उपयुक्त होगा। छात्रों की इस दुविधा को समझते हुए, शिक्षक एवं भाजयुमो महामंत्री एम एस श्रीजीत ने कहा “आज के युग में करियर के अनगिनत विकल्प मौजूद हैं, लेकिन सही जानकारी और मार्गदर्शन के अभाव में कई छात्र अपनी रुचि और क्षमता से अलग रास्ता चुन लेते हैं। दल्ली राजहरा जैसे अपेक्षाकृत कम विकसित क्षेत्र में यह स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है। वर्षो पूर्व जब इंटरनेट नही था या आज के जमाने जैसे जानकारी नही थी तब छात्र अपने जानकारी के अभाव में अपना सही कैरियर नही चुन पाते थे । हमारा प्रयास रहेगा कि हम हर छात्र तक उचित जानकारी पहुंचाएं, जिससे वे अपने भविष्य के प्रति सही निर्णय ले सकें।”
विद्यार्थियों को केवल अंकों के आधार पर निर्णय न लें, बल्कि अपने इच्छा, पैशन और इंटरेस्ट को प्राथमिकता दें। सही दिशा में लिए गए फैसले ही उन्हें सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचा सकते हैं। विभिन्न विषयों एवं कैरियर की जानकारी देते हुए श्रीजीत ने बताया कि
आपने 12वीं विज्ञान विषयों (PCM या PCB) के साथ पास की है, तो आपके पास करियर के अनेक रास्ते हैं:
इंजीनियरिंग: JEE के माध्यम से IITs, NITs जैसे शीर्ष संस्थानों में दाखिला मिल सकता है। देश में हर साल लगभग 10 लाख छात्र JEE की परीक्षा देते हैं। कंप्यूटर साइंस, एआई, रोबोटिक्स, इलेक्ट्रिकल, सिविल, मैकेनिकल जैसे क्षेत्र अब भी टॉप विकल्प हैं।
मेडिकल: NEET के ज़रिए MBBS, BDS, BAMS, BHMS, BPT जैसे कोर्स में दाखिला लिया जा सकता है। भारत में मेडिकल की डिमांड हमेशा बनी रहेगी, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में।
फार्मेसी और पैरामेडिकल: B.Pharm, D.Pharm, B.Sc Nursing, लैब टेक्नीशियन, रेडियोलॉजी, ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी जैसे कोर्स भी तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं।
रक्षा सेवाएं: NDA के माध्यम से आप भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना में अधिकारी बन सकते हैं। यह परीक्षा 12वीं के बाद दी जा सकती है।
अनुसंधान और स्पेस टेक्नोलॉजी: ISRO, DRDO, BARC जैसे संस्थानों में रिसर्च साइंटिस्ट और टेक्निकल अधिकारी बनने का मौका मिलता है।
गणित या कॉमर्स विषय लेकर चलने वाले छात्रों के लिए भी अनेक हाई डिमांड करियर हैं: CA, CS, CMA: ये भारत में सबसे प्रतिष्ठित पेशेवर कोर्स माने जाते हैं। हर साल करीब 3 लाख छात्र CA की परीक्षा में शामिल होते हैं।
डाटा साइंस और एनालिटिक्स: आज का युग डेटा का है। B.Sc डाटा साइंस, स्टैटिस्टिक्स या BCA/MCA करके छात्र इस क्षेत्र में जा सकते हैं। एक अनुभवी डाटा साइंटिस्ट की सैलरी 10-20 लाख प्रति वर्ष तक हो सकती है।





