दल्ली राजहरा

गुरुवार 05 फरवरी 2026

भोजराम साहू 9893 765541

बीएसपी नगर प्रशासक विभाग के अंतर्गत आने वाले सप्तगिरि पार्क में फ्लावर शो _2026 का आयोजन इस साल मंगलवार 10 फरवरी 2026 को हो रहा है l इस आयोजन के लिए नगर प्रशासक से संबंधित इलेक्ट्रिकल विभाग सिविल विभाग जलप्रदाय विभाग एवं सप्तगिरी पार्क विभाग के कर्मचारी पूरे जोर-शोर से लगे हुए हैं l सप्तगिरि पार्क के इंचार्ज युवराज साहू ने कहा कि बीएसपी के पूरे विभाग के द्वारा फ्लावर शो के तैयारी के लिए सहयोग किया जा रहा है l फ्लावर शो को बेहतर बनाने के लिए सभी कर्मचारी भरपूर मेहनत कर रहे हैं l लोग फ्लावर शो की तैयारी में अपने घर के बगीचे को सजाने में लग गए हैं। विभित्र प्रकार के देसी व विदेशी फूल लगाए हैं। कुछ पौधे बाहर से मंगाए हैं। स्थानीय बाजार से भी पौधे खरीद कर क्यारी और गमले लगाए हैं। कोई माली के माध्यम से तो कोई खुद अपना गार्डन तैयार करते हैं। दिसंबर से ही पौधों में फूल खिलना शुरू हो जाते है। आज टाउनशिप में हर तरफ फूल ही फूल नजर आ रहे हैं l

नगर प्रशासन विभाग आई.ओ.सी राजहरा के द्वारा FLOWER SHOW – 2026 के आयोजन किया जा रहा है। जिसमें विभिन्न प्रतियोगिता रखी गई है । जो इस प्रकार से है जैसे फ्लावर डेकोरेशन वेजिटेबल फ्रूट बास्केट , कट फ्लावर,पॉटेड प्लांट, रंगोली प्रतियोगिता चार कैटेगरी में होगा जिसमें हाई स्कूल 9वीं से 12वीं तक , मिडिल स्कूल आठवीं तक सामान्य एवं प्रोफेशनल है ।

 ➡️????????सप्तगिरी पुष्प प्रदर्शनी – 2026????????⬅️

नियम व शर्तें 

????1. सभी वर्ग में प्रवेश के लिए एक आवास के लिए प्रतियोगी द्वारा एक ही फार्म भरा जायेगा।
????2. प्रतियोगी को टीक मार्क (✔) लगाना होगा जिसमें वह भाग लेना चाहता है।

????3. सभी वर्गों के लिये (क्र. 6 से 24 तक) अंतिम तिथि 09-02-2026 समय दोपहर 1:00 बजे तक।

????4. प्रतियोगी को सज्जा सामान स्वयं को लाना होगा, प्रदर्शनी के लिये तथा साज सज्जा समय सुबह 10:00 बजे तक समाप्त कर लेना होगा
????5. निर्णय 11:00 बजे से शुरू किया जायेगा, निर्णायक का फैसला अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।

????6. प्रतियोगी रात 8:00 बजे से अपने प्रदर्शित सामग्री को ले जा सकते हैं। उसके बाद नगर प्रशासन विभाग की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।

????7. पॉटेड प्लांट के लिए प्रतियोगियों को स्वंय ही लाने एवं ले जाने की व्यवस्था करनी होगी। व्यवस्थापकगण यथा संभव सुरक्षा का प्रयत्न करेंगे परन्तु किसी प्रकार की हानि की दशा में व्यवस्थापक जिम्मेदार नहीं होंगे।

????8. सभी प्रवेश को विशेष नम्बर दिया जायेगा। इसके अलावा अन्य कोई पहचान मार्क/स्लोगन/नाम इत्यादि लिखने की मनाही है।

????9. कट फलावर हेतु कांच की बोतल साथ में लावें।

????10. एक परिवार केवल 4 प्रविष्ठि में भाग ले सकते हैं। लेकिन प्रत्येक प्रविष्टि में एक से अधिक सदस्य के नाम स्वीकार नहीं किये जायेंगे।

????11. सांस्कृतिक कार्यकम में भाग लेने हेतु केवल दिनांक 09-02-2026 को प्रात: 9.00 बजे से 12:00 बजे तक सप्तगिरी उद्यान में संपर्क करें।

????12. आवेदन, निर्धारित तिथि तक ही जमा लिया जायेगा उसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे।

????13. अन्य जानकारी के लिए सम्पर्क करें फोन 9407984096, 9407986333 सप्तगिरी पार्क प्रभारी रमेश हेडऊ, महेंद्र कुमार कछवाहा ।

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!