छत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध

संडे मेगा स्टोरी में आज 10 अगस्त 2025 को देश के 79 वीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पढ़िए कारगिल युद्ध के हमारे दो जांबाज वीर सैनिकों की कहानी l

दल्ली राजहरा रविवार 10 अगस्त 2025

भोज राम साहू 9893 765541

संडे मेगा स्टोरी में आज 10 अगस्त 2025 को देश के 79 वीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पढ़िए ! आज आपको उन दो दोस्तों की कहानी बता रहे हैं l जो कुसुमकसा के गलियों में एक साथ खेले एक साथ वहां के स्कूलों में पढ़ाई किये तथा देश सेवा की तैयारी भी उन्होंने साथ ही किये l किस्मत और मेहनत दोनों ने उनके साथ दिया और दोनों एक साथ भारत माता की सेवा में जॉइनिंग लिए l दोनों कारगिल युद्ध के हिस्सा रहे डौण्डी ब्लॉक के कुसुमकसा के हमारे दो जांबाज वीर सैनिकों की कहानी l 

 

आपको बता दें कि डौंडी ब्लॉक के कुसुमकसा में पिछले वर्ष 4 नवंबर 2024 को पूर्व जनपद सदस्य संजय बैस के नेतृत्व में ग्राम पंचायत कुसुमकसा में 134 सैनिकों का सम्मान समारोह आयोजित किये गये थे l इस सम्मान समारोह में अतिथि रहे एसपी श्री सरजू राम भगत एवं कलेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह चंद्रावाल ने कहा था कि कुसुमकसा वीर सैनिकों की भूमि है l जहां अन्य ब्लॉक से भी ज्यादा सैनिक देश की सेवा में लगे हैं l ऐसी भूमि में रहने वाले वीर माताओ और बहनों को मैं प्रणाम करता हूं l जिन्होंने अपने सपूतों को बेझिझक देश की सेवा में भेज दिए l

➡️????आज संडे मेगा स्टोरी की पहली कहानी है नायक जगदीश प्रसाद शुक्ला की कहानी ????⬅️
जगदीश प्रसाद शुक्ला पिता स्वर्गीय राम सिया शुक्ला (पंडित जी महाराज ) जिनका जन्म 1973 में हुआ था l स्कूली शिक्षा प्राथमिक पूर्व माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक की शिक्षा कुसुमकसा में हुई l कॉलेज की पढ़ाई इन्होंने दल्ली राजहरा की नेमीचंद जैन कॉलेज में की 1993 से 2009 तक 16 वर्ष तक इन्होंने भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दी l 

इन्होंने प्रशिक्षण ब्रिगेड ऑफ़ द गॉड्स रेजीमेंट सेंटर कामटी नागपुर (महाराष्ट्र ) से लिया l सैन्य शिक्षा आर्मी फाइटिंग व्हीकल (ड्राइव) के रूप मे लिया l
 ???? सैनिक के रूप में इन्होंने 1999 में ऑपरेशन विजय कारगिल युद्ध में अपनी भागीदारी निभाई l
????भारत-पाकिस्तान युद्ध बॉर्डर (बाघा ) बॉर्डर अमृतसर में सक्रिय भूमिका रही l

 ????ऑपरेशन फाकन [FOLCON ] अरुणाचल प्रदेश में l

????ऑपरेशन राइनो [ RIHNO ] असम

ऑपरेशन (पराक्रम) 2002 (डेरा बाबा नानक ) एवं

???? पाकिस्तान बॉर्डर अमृतसर ( NAMS ) में
सरकार द्वारा चलाए गए सैन्य अभियान के हिस्सा रहे l 
वर्तमान में वे सेवानिवृत्ति होने के बाद घर में ही रहते हैं l

➡️????????संडे मेगा स्टोरी की दूसरी कहानी है मोहम्मद शमीम कुरैशी पिता मोहम्मद हबीब कुरैशी जिसे लोग बाबा के नाम से जानते हैं l????????⬅️ 

 

➡️???????? सैन्य प्रशिक्षण ????????⬅️

तोप खाना प्रशिक्षण केंद्र हैदराबाद से

         ➡️सैन्य शिक्षा ⬅️

???? डिप्लोमा सर्वेयर ( LAND SURVEYOR AND CRRTOLOGR) 

????डिप्लोमा सिक्योरिटी एंड स्टेटॉनिक इंस्टॉलेशन ,

???? डिप्लोमा सुपरवाइजरी मैनेजमेंट लाल बहादुर शास्त्री प्रबंधन एवं  प्रौद्योगिकी संस्थान बरेली ( उत्तर प्रदेश )से लिया l 

????डिप्लोमा इन (जूनियर ) लीडर  अकादमी बरेली उत्तर प्रदेश  से A ग्रेट रिजल्ट के साथ पास किया l

➡️????????विशेष सैन्य उपलब्धि????????⬅️

????सैनिक के रूप में इन्हें इन्फेंट्री डिवीजन जनरल आफिसर कमांडिंग प्रशंसा पत्र 2014 में 
????जनरल आफिसर कमांडिंग इन के दक्षिण पश्चिम कमान प्रशिक्षण पत्र 15 अगस्त 2014 में 

 ????सैन्य क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा पदक हजारों में किसी एक को मिलता है जो इन्हें भारत सरकार की ओर से 2017 में दिया गया l कुरैशी जी वर्तमान में  राजनांदगांव में प्रोपर्टी डीलर है l साथ ही समाज सेवा का काम भी करता है l

➡️????????सैन्य अभियान उपलब्धि????????⬅️

????ऑपरेशन रक्षक 1996, 1999 पुन: 2010 एवं 2013 में

????ऑपरेशन विजय (कारगिल युद्ध ) 1999 में 

????ऑपरेशन पराक्रम 2002 ( सभी ऑपरेशन कारगिल नियंत्रण रेखा पर हुआ )

 

 खेलकूद सैन्य सेवा के दौरान रेजीमेंट आफ आर्टिलरी टीम के सदस्य रहे l 
साथ ही स्कूली शिक्षा के दौरान 1990 एवं 1991 में दो बार राज्य स्तर पर फुटबॉल टीम का का प्रतिनिधित्व किया l

 

➡️

संडे मेंगा स्टोरी में आज बस इतना ही आपके आसपास भी ऐसी कोई कहानी हो जिसे लोगों तक पहुंचा जा सके ? तो आप अवश्य संपर्क करिए l

आपकी कहानी निशुल्क लोगों तक पहुंचाई जाएगी !
हमारा  दल्ली राजहरा समाचार चैनल में किसी भी व्यक्ति से समाचार छापने या नहीं छापने के लिए कोई भी रकम नहीं ली जाती है l

         संपादक

भोज राम साहू

हमारा दल्ली राजहरा

98937 65541

Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!