
दल्ली राजहरा रविवार 22 नवम्बर 2026 भोजराम साहू 9893765541
छत्तीसगढ़ के बाल वैज्ञानिकों की प्रतिभा, रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच को नई पहचान देने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन 20 एवं 21 नवंबर को पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर में किया गया।

इस आयोजन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से चयनित बाल वैज्ञानिकों ने अपनी वैज्ञानिक परियोजनाओं और नवाचारी विचारों का प्रदर्शन किया। आयोजन के माध्यम से बच्चों को अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ ही विशेषज्ञों के समक्ष अपने शोध, प्रयोगों और निष्कर्षों को प्रस्तुत करने का अवसर मिला।

बालोद के 5 सितारों ने बढ़ाया जिले का मान
जिला शिक्षा अधिकारी दीपक दुबे के मार्गदर्शन एवं जिला समन्वयक बीएन योगी, जिला रिसोर्स पर्सन शिल्पी राय और गाइड शिक्षक पंकज सोनी के नेतृत्व में जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसमें 85 प्रतिभागियों में से विशेषज्ञों ने 5 बाल वैज्ञानिकों का चयन राज्य स्तर के लिए किया था।

ये हैं बालोद के 5 बाल वैज्ञानिक :
झलमला से – चेतना तरौद से – समीक्षा बालक स्कूल बालोद से – लक्ष्य देवांगन सेजेस आमापारा से – गार्गी नेवारीकला से – मोगेश्वर

इन पांचों ने राज्य स्तरीय मंच पर अपने-अपने विषयों पर शानदार प्रस्तुति देकर विशेषज्ञों और दर्शकों का मन मोह लिया। अपनी वैज्ञानिक सोच, आत्मविश्वास और प्रस्तुतीकरण से इन्होंने बालोद जिले का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया।

बालोद के इन नन्हें वैज्ञानिकों की इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा विभाग, शिक्षकों, अभिभावकों और क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।





