कबीरधामकवर्धाछत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध

जेसीआई रायपुर वामा कैपिटल द्वारा दिवाली मिलन एवं संयुक्त कार्यकारिणी बैठक का आयोजन, 50 सदस्यों ने साझा की दीपावली की खुशियां ।

दल्ली राजहरा शनिवार 21 नवम्बर 2026 भोजराम साहू 9893765541

 

 जेसीआई रायपुर वामा कैपिटल द्वारा वृंदावन हॉल में संयुक्त कार्यकारिणी बैठक एवं दिवाली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वामा परिवार की लगभग 50 सदस्य उपस्थित रहीं और सभी ने दीपावली की खुशियां उत्साह एवं उमंग के साथ साझा कीं।

कार्यक्रम में पारंपरिक परिधानों की थीम रखी गई। बेस्ट ड्रेसअप प्रतियोगिता के अंतर्गत आकर्षक रैंप शो आयोजित किया गया, जिसमें सदस्यों ने अपनी सुंदर पारंपरिक वेशभूषा का प्रदर्शन किया। बेस्ट ड्रेसअप में प्रथम स्थान रूपा सिंह एवं द्वितीय स्थान हर्षल छाजेड़, पिंकी सोनकर एवं रुपाली धारा ने प्राप्त किया।

वहीं, दीपावली के अवसर पर सदस्यों द्वारा अपने-अपने घरों में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा भी की गई। इसमें हर्षल छाजेड़ एवं पूजा चंडालिया विजेता रहीं।

कार्यक्रम में हौजी सहित विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का सभी ने भरपूर आनंद लिया। इसके पश्चात संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों एवं आगामी गतिविधियों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया।

कार्यक्रम में चेयरमैन पीपीपी जेएफआर राजेश अग्रवाल, फाउंडर प्रेसिडेंट जेसीआई सीनेटर लीना वाढेर, प्रेसिडेंट जेसी डॉ. धृति वैभव शर्मा, आईपीपी जेसी आस्था बाफना, सचिव जेसी प्रीति अग्रवाल, आगामी चैप्टर इंचार्ज एचजीएफ दीया मूलचंदानी, इलेक्ट प्रेसिडेंट जेसी गुंजन गोलछा एवं इलेक्ट सचिव जेसी श्रावणी मुकादम उपस्थित रहे। कार्यक्रम की रूपरेखा भाविका रोहरा ने बनाई।

यह आयोजन आपसी प्रेम, सौहार्द एवं एकजुटता का सुंदर उदाहरण बना और सभी के लिए यादगार रहा।

Spread the love

Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!