दल्ली राजहराशुक्रवार 6 फरवरी 2026भोजराम साहू 9893 765541 भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा बालोद जिला अध्यक्ष श्याम जायसवाल ने भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन के मार्गदर्शन में व बालोद पूर्व जिला मंत्री राजेश दसोड़े के साथ छत्तीसगढ़ सरकार के उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन से मुलाकात कर बालोद जिले के दल्लीराजहरा, डौंडी व चिखलाकसा के आस पास के गांव में जमीन चिह्नांकित कर औद्योगिक क्षेत्र घोषित करने की मांग रखी है।श्याम जायसवाल ने इन क्षेत्रों के आस पास में उद्योगों की स्थापना की आवश्यकता पर जोर दिया ताकि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ सकें। श्याम जायसवाल ने कहा कि बालोद जिला में सबसे ज्यादा जनसंख्या नगर पालिका दल्लीराजहरा की है। साथ ही यहां BSP सहित कई कंपनी खनन का कार्य कर रहे हैं। जिससे यहां सरकार की इन्फ्रास्ट्रक्चर पहले से मजबूत है। दल्लीराजहरा में रेल नेटवर्क व अच्छी सड़क है। साथ ही डौंडी ब्लॉक में ग्राम नर्राटोला के में BSP की पूर्व निर्मित 40 एकड़ का हवाई पट्टी है। जिसे विमानन मंत्रालय को हस्तांतरण की प्रक्रिया चल रही हैं। भविष्य में विमान सेवा शुरू किए जाने पर वायुमार्ग कनेक्टिविटी भी हो जाएगी आस पास सैकड़ों गांव है। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए दल्लीराजहरा, चिखलाकसा, डौंडी के आस पास की जमीन चिह्नांकित कर औद्योगिक क्षेत्र घोषित करते हैं। तो निश्चित तौर पर यहां कई निजी उद्योग स्थापित होगे जिससे हमारे युवाओं को रोजगार उपलब्ध होगा। रोजगार के लिए उन्हें अन्यत्र कहीं नहीं जाना पड़ेगा। उद्योग मंत्री श्री लखन देवांगन ने इस प्रस्ताव पर विचार करने और उचित कार्यवाही का भरोसा दिलाया है।Spread the lovePost navigationहाई स्कूल एवं हायर सेकण्डरी बोर्ड परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों एवं पालकों के समस्याओं के निराकरण हेतु ’हेल्पलाईन 2026’ का किया जाएगा संचालन । रूप सिंह चकधारी (बूथ अध्यक्ष) के हाथों संपन्न हुआ ,₹ 19.80 लाख से बनने वाली सी.सी.रोड का भूमि पूजन ।