कबीरधामकवर्धाछत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराधार्मिक आयोजनबालोदराजनितिविविध
42 डिग्री की गर्मी में फर्श पर बैठकर सफर: गांधी ने सांसद से डेमू में बोगी बढ़ाने की मांग ।

दल्ली राजहरा
शुक्रवार 08 मई 2026
भोजराम साहू 9893 765541
रायपुर से दल्ली राजहरा होते हुए अंतागढ़ जाने वाली डेमू ट्रेन एमएम में यात्रियों की भीड़ और 42 डिग्री की तपती गर्मी ने सफर को ‘अग्निपरीक्षा’ बना दिया है। सीट न मिलने पर महिला, बच्चे और बीमार यात्री फर्श पर बैठकर सफर करने को मजबूर हैं।

इसी समस्या को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष कुसुम कसा, योगेंद्र सिन्हा ‘गांधी’ ने बुधवार को कांकेर सांसद भोजराज नाग से मुलाकात कर डेमू ट्रेन में तत्काल बोगी बढ़ाने की मांग की।

सांसद को सौंपे पत्र में गांधी ने लिखा कि “गर्मी में बसों में भीड़ और किराए की मार से बचने के लिए बस्तर अंचल के लोग अब डेमू से रायपुर-दुर्ग-भिलाई आते हैं। लेकिन बोगी कम होने से हालात बदतर हैं।”
छोटे बच्चे, महिलाएं और दुर्ग-भिलाई-रायपुर इलाज, पैथोलॉजी जांच, एक्स-रे, सोनोग्राफी के लिए जाने वाले बीमार यात्री घंटों फर्श पर बैठकर सफर कर रहे हैं।





